scorecardresearch
 

Surbhi Jyoti Baby Girl Name: बेटी के जन्म के एक महीने बाद सुरभि ज्योति ने बताया नाम, 'कुबूल है' से भी है खास कनेक्शन; जानें क्या है मतलब

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद उसका नाम रिवील किया है. सुरभि ने बेटी का नाम 'सहर' रखा है. ये नाम ना केवल 'कुबूल है' से खास कनेक्शन रखता है, बल्कि इसका मतलब भी बहुत ही खास है.

Advertisement
X
सुरभि ज्योती ने बेटी का नाम सहर रखा है. (Photo: Instagram/@surbhijyoti)
सुरभि ज्योती ने बेटी का नाम सहर रखा है. (Photo: Instagram/@surbhijyoti)

Surbhi Jyoti Baby Girl Name: सीरियल 'कुबूल है' से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे प्यारे फेज में हैं. दरअसल, एक महीने पहले 13 जून 2026 को दोनों माता-पिता बने थे. सुरभि और सुमित के घर नन्ही परी का जन्म हुआ था. वे अपने फैंस के साथ अपनी पैरेंटहुड जर्नी का हर खूबसूरत पल शेयर कर रहे हैं. जिस दिन से दोनों ने बेटी के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है उसी दिन से सभी उसका नाम जानने के लिए उत्सुक थे. 

लोगों की इच्छा पूरी करते हुए और बेटी के जन्म के ठीक एक महीने बाद सुरभि और सुमित ने आखिरकार अपनी नन्ही परी के नाम का खुलासा कर दिया है. सुरभि ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर करते हुए बेटी का नाम बताया, जिसे सुनते ही फैंस भावुक हो गए. दिलचस्प बात ये है कि इस नाम का कनेक्शन सुरभि के सुपरहिट शो 'कुबूल है' से भी जुड़ा हुआ है. इसके साथ ही इसका मतलब भी बहुत खास है. चलिए जानते हैं सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी का नाम क्या रखा और उसका मतलब क्या है.

बेटी का नाम रखा 'सहर'
सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की. तस्वीर में नन्ही बच्ची अपने छोटे-से हाथ में रंग-बिरंगे फूल पकड़े हुए नजर आ रही है. बेटी की प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए सुरभि ने लिखा, 'सहर...सुबह की पहली किरण की तरह तुम हमारी जिंदगी में आईं और सब कुछ रोशन कर दिया.' 

क्या होता है 'सहर' नाम का मतलब?
'सहर' उर्दू और फारसी भाषा का बेहद खूबसूरत नाम है. इसका मतलब सुबह की पहली किरण, भोर, सूर्योदय और नई शुरुआत होता है. ये नाम उम्मीद, नई ऊर्जा, सकारात्मकता और अंधेरे के बाद आने वाली रोशनी का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि कई लोगों को ये नाम बेहद खास और अर्थपूर्ण लगा.

 

सुरभि ज्योति ने बेटी का नाम रखा 'सहर'. (Photo: Instagram/@surbhijyoti)

'कुबूल है' से है खास कनेक्शन
सुरभि ज्योति के लिए 'सहर' सिर्फ एक खूबसूरत नाम नहीं, बल्कि एक खूबसूरत याद भी है. दरअसल, जी टीवी के लोकप्रिय शो 'कुबूल है' में सुरभि ने 'सहर अहमद खान' का किरदार निभाया था. इस शो से सुरभि को फेम मिला था और उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement