scorecardresearch
 

Snake bites safety guide: जींस-जूते के ऊपर से सांप काटे तो क्या होगा? उसके दांत टूटेंगे या आपकी जान होगी खतरे में

जींस और बूट्स सांप के जहर को कम करने में कितनी मददगार हो सकते हैं और क्या वे 'स्नेक-प्रूफ' हैं? दरअसल, सांप के दांत कपड़ों को आसानी से भेद सकते हैं इसलिए सुरक्षा के लिए सिर्फ कपड़ों पर निर्भर न रहें बल्कि सांपों वाले इलाकों में पूरी सावधानी बरतें.

Advertisement
X
जींस-जूते पहने इंसान को सांप काट ले तो वो कितना सुरक्षित है? (Photo: AI Generated)
जींस-जूते पहने इंसान को सांप काट ले तो वो कितना सुरक्षित है? (Photo: AI Generated)

Snake bites safety guide: गर्मी और मानसून के मौसम में सांप की आवाजाही शहरी इलाकों में बढ़ जाती है इसलिए रात के समय देखकर चलना होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर गार्डन, रोड, जंगल या खेत में चलते समय अचानक सांप डस ले और आपने जींस या जूते पहन रखे हों तो क्या होगा? क्या सांप के दांत उन कपड़ों को चीर कर अंदर चले जाएंगे या फिर टकराकर टूट जाएंगे? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है.

एक्सपर्ट्स की मानें तो जींस या बूट्स सांप के हमले की गंभीरता को कम जरूर कर सकते हैं लेकिन वे आपको पूरी तरह से सुरक्षित नहीं बनाते. हालांकि यह बात पूरी तरह सांप की प्रजाति और हमले की ताकत पर निर्भर करता है कि कौन से सांप ने डसा है.

जींस और जूते, कितनी सुरक्षा दे सकते हैं?

अक्सर लोगों के मन में बात आ सकती है कि जींस का मोटा कपड़ा सांप के हमले को पूरी तरह रोक सकता है. लेकिन PubMed पर पब्लिश स्टडी बताती है कि जींस का डेनिम फैब्रिक सांप के हमले के दौरान जहर की मात्रा को 60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम कर सकता है.

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सांप जब कपड़े पर वार करता है तो उसके दांत कपड़े के फाइबर में फंस सकते हैं या जहर का बड़ा हिस्सा कपड़े की ऊपरी सतह पर ही फैल जाता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सांप के दांत जींस को भेद ही नहीं सकते. बड़े और जहरीले सांप अपने लंबे और नुकीले फंग्स (दांत) से आसानी से किसी भी कपड़े या पतले लेदर को चीर सकते हैं.

Advertisement

Battlbox.com के अनुसार, सांप के दांत किसी हाइपोडर्मिक सुई की तरह होते हैं. यदि सांप बड़ा है और वार करने की ताकत ज्यादा है तो जींस का डेनिम मटेरियल उसे नहीं रोक पाएगा. इसके अलावा यदि जींस बहुत टाइट है तो जहर सीधे आपकी स्किन तक पहुंच सकता है.

बूट्स से क्या सांप के दांत टूट सकते हैं?

सांप के दांत 'टूटना' एक बड़ा मिथक है. इंटरनेशनल लेदर क्लब के अनुसार, साधारण लेदर बूट्स या वर्क बूट्स स्नेक-प्रूफ नहीं होते. अधिकांश सांपों के दांत किसी कठोर चीज से टकराकर टूटते नहीं हैं बल्कि वे उस सामग्री को भेदने में सक्षम होते हैं. केवल वे बूट्स ही स्नेक-प्रूफ माने जाते हैं जो खास तौर पर हाई-डेंसिटी नायलॉन या हार्डन लेदर जैसी परतों से बने होते हैं.

साधारण लेदर बूट्स आपको छोटे सांपों या हल्के हमलों से बचा सकते हैं लेकिन बड़े वाइपर या रैटलस्नेक के लिए यह पर्याप्त नहीं है. एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि यदि आप सांपों वाले इलाकों में जा रहे हैं तो केवल मजबूत बूट्स पर भरोसा न करें, बल्कि स्नेक-प्रूफ गियर या गैटर्स का इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement