6 जुलाई को कपूर खानदान की लाडली अंशुला कपूर की शादी हुई. मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में उन्होंने रोहन ठक्कर संग सात फेरे लिए.
इंटरनेट पर शादी के वीडियो और फोटोज छाए हुए हैं. प्यार, खुशी, इमोशंस और रस्मों के बीच अंशुला की शादी संपन्न हुई.
अंशुला ने इंस्टा पर वेडिंग वीडियो पोस्ट किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वो रोहन संग अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू करने जा रही हैं.
वीडियो में कपल ने अपनी लव स्टोरी के शादी तक पहुंचने के पड़ाव का जिक्र किया है. रोहन ने शादी से कुछ घंटे पहले अंशुला को प्यार भरा लेटर लिखा था.
रोहन ने अपने इमोशंस को बयां किया. उन्होंने बताया कैसे साढ़े तीन साल के रिश्ते के बाद उनकी शादी हो रही है. वो ताउम्र एक दूसरे से प्यार करेंगे.
अंशुला दुल्हन का जोड़ा पहनने के बाद सबसे पहले रोहन को अपना लुक दिखाती हैं. अपनी लेडीलव को दुल्हन के अवतार में देखकर रोहन इमोशनल हो जाते हैं. अंशुला का भी यही हाल था.
इसके बाद अंशुला की शादी के मंडप में ग्रैंड एंट्री होती है. वो भाई अर्जुन और पिता बोनी कपूर का हाथ पकड़कर अपने लव ऑफ लाइफ रोहन के पास जाती हैं.
ये पल मैजिकल था. जाह्नवी, शनाया, खुशी, सोनम कपूर सभी अंशुला पर फूल बरसाते हैं. गेस्ट इस खास पल को अपने कैमरों में कैद करते हैं. बोनी-अर्जुन, अंशुला का हाथ रोहन के हाथ में देते हैं.
दोनों शादी के वचन लेकर मैरिज रजिस्टर कराते हैं. उन्होंने हिंदू रीति रिवाजों से शादी की. रोहन ने अंशुला की मांग में सिंदूर भरा. अनिल कपूर को भी इमोशनल होते देखा गया.
दूल्हा-दुल्हन ने पूरी फैमिली संग फोटो क्लिक कराई. बेटी की शादी में बोनी कपूर इमोशनल हुए. सबकी आंखें नम थीं. उनके दिल में अंशुला-रोहन के लिए नए जीवन की शुभकामनाओं का आशीर्वाद था.