गर्मी और बारिश के मौसम में घर या गार्डन के आसपास दिखने वाले छोटे-छोटे छेदों को हल्के में लेना कभी-कभी भारी पड़ सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो किसी बिल के सक्रिय होने या आसपास किसी सरीसृप की मौजूदगी की ओर इशारा कर सकते हैं. ऐसे मामलों में सतर्कता बरतना और सही जानकारी रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके.