Old Socks Reuse: कपड़े धोने के बाद या वॉशिंग मशीन से कपड़े निकालते समय अक्सर एक मोजा गायब मिल जाता है. मोजे का एक जोड़ी अक्सर ही खो जाता है, ऐसे में ज्यादातर लोग दूसरे अकेले बचे मोजे को बेकार समझकर फेंक देते हैं. एक मोजा खोते ही दूसरा लोगों के लिए बेकार हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक अकेला मोजा भी घर के कई काम आसान बना सकता है?
पुराने मोजे भी लोग हटा देते हैं और उनका इस्तेमाल करना बंद करते हैं. मगर पुराने और एक बचे हुए मोजे को आप थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से दोबारा इस्तेमाल किया कर सकते हैं और इससे कचरा भी कम होगा.
आइए जानते हैं अकेले बचे मोजे और पुराने जुराबों के कुछ शानदार रीयूज आइडियाज, जिन्हें आप भी आसानी से घर पर ट्राई कर सकते हैं.
डस्टिंग ग्लव बनाएं
घर में सफाई के लिए अक्सर ही लोग पुराने कपड़ों की तलाश करते हैं, मग टीवी, फर्नीचर, खिड़कियों की ग्रिल या कार की सफाई करने में दिक्कत होती है. ऐसे में आप पुराने मोजे को हाथ में पहन लें और उससे छोटी-छोटी जगहों की आसानी से सफाई कर सकते हैं. इसका एक फायदा यह भी होता है कि मोजे का मुलायम कपड़ा धूल को आसानी से पकड़ लेता है और सफाई भी जल्दी हो जाती है.
हैंडबैग का शेप बनाए रखें
अपने हैंडबैग को ढीला या पिचका हुआ दिखने न दें. कई बार नए हैंडबैग के अंदर टिश्यू पेपर या कोई फिलिंग नहीं होती, जिससे वे जल्दी अपनी शेप खो देते हैं. ऐसे में पुराने मोजे आपके बहुत काम आ सकते हैं, आफ बैग को अलमारी में रखने से पहले उसमें 2-3 साफ और रोल किए हुए मोजे भर दें. इससे बैग की शेप बनी रहेगी और वह लंबे समय तक नया जैसा दिखेगा.
खुशबूदार सैशे बनाएं
घर में सीलन से अलमारी से बदबू आने लगती है और ऐसे में यही पुराने मोजे आपके बहुत काम आ सकते हैं. आप मोजे में सूखे फूल, लैवेंडर, कपूर या कॉफी बीन्स भर दें और अलमारी या जूते के रैक में रख दें. इससे बदबू कम होगी और अच्छी खुशबू बनी रहेगी.
मोबाइल या चश्मे का कवर
अक्सर चश्मा रखने का कवर लोग खो देते हैं, जिसकी वजह से चश्मा जल्दी खराब होने लगता है. लेकिन मोजे से इनका कवर बना सकते हैं. चश्मा ही नहीं बल्कि मोबाइल कवर के लिए मोजे सबसे बेस्ट ऑप्शन है. साफ और मुलायम मोजा मोबाइल, चश्मा या छोटे गैजेट्स को खरोंच से बचाने के लिए बढ़िया कवर का काम कर सकता है. सफर के दौरान यह काफी काम आता है और इससे आपकी कीमती चीजें भी सेफ रहती हैं.
पालतू जानवर का खिलौना
अगर आपके घर में डॉग या कैट है, तो पुराने मोजे में कपड़े के टुकड़े भरकर एक सॉफ्ट खिलौना बनाया जा सकता है. यह कम खर्च में पालतू जानवरों के लिए मजेदार ऑप्शन है. इनको अगर आपके पालतू जानकर खराब भी कर देते हैं तो कोई तकलीफ भी नहीं होती है.
फर्श की सफाई
फर्श की सफाई करते समय आप मोजे को पोछे वाले स्टिक पर चढ़ाकर छोटे एरिया की सफाई की जा सकती है. यह खासकर टेबल के नीचे या कोनों की धूल साफ करने में मदद करता है. इससे आपका काम आसान हो जाता है और अच्छी तरह सफाई भी हो जाती है.
DIY हीट पैक
हीट पैक भी आप मोजे से बना सकते हैं और यह सबसे ज्यादा उस समय काम आता है जब अचानक से हीट पैक की जरूरत पड़ती है. उस समय आप साफ मोजे में चावल भरकर उसका मुंह बांध दें. इसे कुछ सेकंड माइक्रोवेव या तवे में गर्म करके हल्के दर्द या ठंड में इस्तेमाल किया जा सकता है.
इन बातों का ध्यान रखें
एक अकेला और पुराना मोजा भले ही पहनने के काम न आए, लेकिन उसे फेंकना जरूरी नहीं है. थोड़ी समझदारी से वही मोजा घर की सफाई, स्टोरेज, गार्डनिंग और कई छोटे-छोटे कामों में मददगार बन सकता है. अगली बार जब आपका एक मोजा खो जाए, तो दूसरे को कूड़ेदान में डालने से पहले इन आइडियाज को जरूर आजमाएं.