scorecardresearch
 

बेकार पड़ी पुरानी चूड़ियों पर लपेटें धागा! 10 रुपये में तैयार होंगे बाजार जैसे हैवी 'राजशाही' कड़े, जानें तरीका

अलमारी में पड़ी पुरानी और फीकी चूड़ियों को फेंकने के बजाय नया लुक दे सकते हैं. रेशमी धागे, मोतियों और लेस की मदद से घर पर ही बाजार जैसे हैवी और राजशाही डिजाइनर कड़े बनाए जा सकते हैं. इसके लिए पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं करने होंगे.

Advertisement
X
पुरानी चूड़ियों से आप कड़े बना सकते हैं. (Photo: ITG)
पुरानी चूड़ियों से आप कड़े बना सकते हैं. (Photo: ITG)

शादी हो या त्योहार, हाथों में खूबसूरत कड़े और चूड़ियां पूरे लुक में चार चांद लगा देते हैं. लेकिन हर बार नए कपड़ों के साथ मैचिंग चूड़ियां खरीदना जरूरी नहीं है. जरा अपनी अलमारी खोलकर देखिए, वहां कई ऐसी पुरानी चूड़ियां जरूर मिल जाएंगी, जिन्हें आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रही होंगी. कुछ का रंग फीका पड़ गया होगा, तो कुछ सेट अधूरा होने की वजह से डिब्बे में बंद होंगी. इन्हें बेकार समझकर फेंकने के बजाय आप घर पर ही नया और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं.

खास बात ये है कि इसके लिए आपको बाजार से महंगे डिजाइनर कड़े खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में रखी पुरानी चूड़ियों, रंग-बिरंगे रेशमी धागों, मोतियों और थोड़ी-सी लेस की मदद से आप खूबसूरत हैवी कड़े तैयार कर सकती हैं. इन्हें बनाने में न तो बहुत ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही आपको कोई खास क्राफ्टिंग सीखने की जरूरत है. तो चलिए जानते हैं कि पुरानी चूड़ियों से खूबसूरत और नए कड़े कैसे बना सकते हैं.

पुरानी चूड़ियों से कड़े बनाने के लिए जरूरी सामान:

  • पुरानी कांच या मेटल की चूड़ियां
  • रेशमी धागा (अपनी पसंद के रंग का)
  • छोटे-बड़े मोती
  • सजावटी स्टोन
  • पतली गोल्डन या रंगीन लेस
  • फेविकोल या क्राफ्ट ग्लू
  • कैंची

ऐसे बदलें पुरानी चूड़ियों को डिजाइनर कड़ों में

1. चूड़ियों को साफ करें: सबसे पहले एक ही साइज की पुरानी चूड़ियां चुनें और उन्हें कपड़े से अच्छी तरह साफ कर लें. ध्यान रखें कि चूड़ियों में दरार न हो.

Advertisement

2. चार चूड़ियों से बनाएं बेस: अब चार चूड़ियों को एक साथ जोड़कर मोटे कड़े का आकार दें. जरूरत पड़ने पर क्राफ्ट ग्लू लगाकर उन्हें फिक्स कर दें और सूखने दें.

3. रेशमी धागे से लपेटें: अपनी पसंद का रेशमी धागा लें और उसे चूड़ियों पर अच्छी तरह लपेटें. ध्यान रखें कि बीच में खाली जगह न रहे. आखिर में धागे के सिरे को ग्लू से चिपका दें. आप लाल-सुनहरा या हरा-गोल्डन जैसे रंगों का कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं.

4. मोती और लेस से सजाएं: अब कड़े के किनारों पर सुनहरी लेस लगाएं और बीच में मोती या चमकदार स्टोन चिपकाएं. इससे कड़ों को हैवी और रॉयल लुक मिलेगा. पहनने से पहले ग्लू को अच्छी तरह सूखने दें.

5. तैयार करें मैचिंग सेट: इसी तरह बाकी चूड़ियों से भी कड़े बना लें. दोनों हाथों के लिए एक जैसे रंग और डिजाइन चुनें, ताकि आपका सेट खूबसूरत लगे. इस तरह पुरानी चूड़ियों से कम खर्च में नया डिजाइनर जूलरी सेट तैयार हो जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement