scorecardresearch
 
पटाखे जलाने की समय-सीमा खत्म... अब आतिशबाजी न करें, दिल्ली पुलिस की अपील

दिल्ली पुलिस ने पटाखे जलाने की निर्धारित समय-सीमा खत्म होने के बाद लोगों से आतिशबाजी बंद करने की अपील की है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अब पटाखे न जलाएं और नियमों का पालन करें. साथ ही लोगों से दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में योगदान देने की अपील की. पुलिस ने जिम्मेदार नागरिक बनने और दूसरों के लिए भी मिसाल पेश करने का संदेश दिया है.

Advertisement
X
दिल्ली में पटाखा जलाने की समय-सीमा 10 बजे तक थी. (Photo: PTI)

दिल्ली में दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर पहले ही समय-सीमा तय कर दी गई थी. दिल्ली-NCR में सिर्फ 7 और 8 नवंबर को ही प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति थी. इसके लिए सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था. अब पटाखे जलाने की तय समय-सीमा खत्म हो चुकी है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अब पटाखे न जलाएं.

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "पटाखे जलाने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है. अब पटाखे न जलाएं. नियमों का पालन कर दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें." पुलिस ने लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने और दूसरों के लिए भी मिसाल पेश करने की अपील की है.

Advertisement

सिर्फ ग्रीन पटाखों की थी अनुमति

तय नियमों के मुताबिक, 7 और 8 नवंबर को केवल CSIR-NEERI से प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति थी. इन पटाखों पर वैध और प्रोडक्ट-विशेष QR कोड होना जरूरी था. पारंपरिक पटाखों पर रोक थी. इसके अलावा अस्पतालों, नर्सिंग होम, स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शिक्षण संस्थानों और नोटिफाइड साइलेंस जोन के 300 मीटर के दायरे में पटाखे जलाने की अनुमति नहीं थी.

9 नवंबर से फिर पूरी तरह प्रतिबंध

निर्धारित नियमों के अनुसार, 9 नवंबर से पटाखे जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू हो जाएगा. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे समय-सीमा खत्म होने के बाद आतिशबाजी न करें और नियमों का पालन करें. पुलिस का कहना है कि त्योहार के बाद भी दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement