
Radhika Merchant dance video: अंबानी परिवार एक बार फिर अपने शाही अंदाज और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत का 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. अंबानी परिवार ने 10 अप्रैल की शाम भजन संध्या का आयोजन किया था, जिसमें तमाम बड़े भजन गायकों ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी.
सोशल मीडिया पर अनंत की वाइफ राधिका का गरबा करते हुए वीडियो छाया हुआ है और उनका देसी लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है. इस खास शाम में भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और हाई-टेक ड्रोन शो ने माहौल को और भी यादगार बना दिया. इस स्पेशल नाइट के लिए अंबानी परिवार की छोटी बहू ने बेहद ही शानदार आउटफिट चुना था, जो ट्रेडिशन के साथ-साथ मॉर्डन स्टाइल का मिक्सर था.
राधिका ने लाल या गुलाबी रंग से हटकर आइवरी और गोल्ड का बेहद एलिगेंट लहंगा पहना. उनका फ्लोई आइवरी लहंगा बेहद ग्रेसफुल था, जो हर मूवमेंट में शाही फील दे रहा था. इस आउटफिट का सबसे खास हिस्सा था उनका कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज, जिस पर बारीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी की गई थी. यह स्ट्रक्चर्ड डिजाइन उनके लुक को मॉडर्न टच दे रहा था.

राधिका ने गले में पर्ल और डायमंड चोकर पहना, जो उनके पूरे लुक का फोकल पॉइंट बना. इसके साथ बड़े-बड़े डायमंड ईयररिंग्स और बैंगल्स पहने थे, जो उनके आउटफिट को और भी रिच बना रहे थे. ड्यूई बेस, सॉफ्ट शैम्पेन आईशैडो और न्यूड ब्राउन लिप शेड ने उनके नेचुरल ब्यूटी को निखारा था. इसके साथ राधिका ने बालों को हल्का पीछे की ओर सेट किया गया था और बाकी बाल सॉफ्ट वेव्स में खुले छोड़े गए थे.
भजन संध्या के दौरान सभी ने खूब मजे किए और इस दौरान भजनों पर राधिका, ईशा, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर समेत सभी लोगों ने खूब डांस भी किया. राधिका के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली. उनके साथ पति अनंत और ननद ईशा भी जमकर थिरकते नजर आए. राधिका और ईशा ने भी इस दौरान अपना ट्रेडिशनल डांस गरबा भी किया, ननद-भाभी की जोड़ी साथ में काफी अच्छी लग रही थी.
राधिका का भजन संध्या के दौरान एक और लुक देखने को मिला, उन्होंने लहंगे-कोर्सेट के बाद एक एलिगेंट आइवरी कुर्ता सेट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. यह आउटफिट 'अंदाज बाय ज्योति धवन' का था, जिसकी कीमत करीब 28,000 बताई जा रही है. इस आइवरी कुर्ते पर पिंक और मैरून शेड्स में फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी थी. इसके साथ उन्होंने रेड वाइड-लेग ट्राउजर पेयर किया था, अपने पूरे लुक को उन्होंने ट्रेडिशनल जुत्ती और स्लीक ब्रेड हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया था.