Waterlogged in Mumbai due to Heavt Rainfall (Photo- PTI) मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्य बेहाल हैं. मॉनसून की बारिश में शहर के शहर दरिया बन गए हैं. सड़कों पर सैलाब है. गलियों में पानी ही पानी है. मायानगरी मुंबई की वही कहानी है, महानगर में कई जगहों पर पानी ही पानी है. केरल के वायनाड में ऐसी तबाही आई कि अब भी मलबे में जिंदगी की तलाश हो रही है.
केरल के वायनाड में भीषण लैंडस्लाइड में 4 लोगों की मौत हुई है जबकि 9 लापता हैं. वहीं, दिल्ली-NCR में भी मॉनसून एक्टिव है. बीते दिन की भारी बारिश और जलभराव के बाद गुरुग्राम के दफ्तरों में आज वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है.
वसंत नगरी सिग्नल इलाके में बाढ़ के तेज बहाव के बीच एक बड़ा हादसा टल गया. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते रेस्क्यू अभियान चलाकर दो कारों में फंसे तीन लोगों की जान बचाई. जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने पर एक मारुति अर्टिगा कार बाढ़ के तेज पानी में बह रही थी. अग्निशमन कर्मियों ने सबसे पहले कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद रेस्क्यू टीम की मदद से वाहन को भी सुरक्षित सड़क पर लाया गया.
राजस्थान के धौलपुर में बीती रात हुई तेज बारिश ने पूरे इलाके को पानी में डुबो दिया है. सड़कें जलमग्न हैं. कई मुख्य सड़कों और गलियों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हैं.
दिल्ली में तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है. बदरपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण गंभीर जलभराव हुआ है. जिससे सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित है.
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर की जिंदगी फिर से प्रभावित कर दी है. कुर्ला में तेज बारिश के कारण सड़कों पर आंशिक जलभराव होने से भारी ट्रैफिक जाम लगा है. सड़क पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं. कई जगहों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं. सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोग और बस-टैक्सी वाले काफी परेशान दिख रहे हैं.
केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण भीषण लैंडस्लाइड हुआ है, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं. केरल के वायनाड में भीषण लैंडस्लाइड में लापता 9 लोगों की तलाश जारी है.
मुंबई के वसई-विरार इलाके में लगातार छठे दिन भी भारी बारिश से हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं. सड़कें तालाब में तब्दील हैं, कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भरा है, जबकि बिजली के बॉक्स डूबने से करीब आधे शहर की बिजली ठप है. लोग खाने-पीने के सामान और काम पर पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं.
मुंबई में बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है. दिवा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी भारी बारिश का असर दिखाई दे रहा है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म और ट्रैक पर बारिश का पानी है. हालांकि, रेलवे सेवा जारी है.
महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश हो रही है. मुंबई शहर में पिछले कई घंटों से तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है. ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (EEH) पर भारी बारिश के कारण ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हुई है. सड़कों पर पानी जमा होने से गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं.
मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्य बेहाल हैं. मॉनसून की बारिश में शहर के शहर दरिया बन गए हैं. सड़कों पर सैलाब है. गलियों में पानी ही पानी है. मायानगरी मुंबई की वही कहानी है, महानगर में कई जगहों पर पानी ही पानी है.