scorecardresearch
 

स्किन केयर के लिए नहीं मिल रहा वक्त!अपना लें 5 मिनट वाला स्किन केयर रूटीन, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और वह खूबसूरत दिखें लेकिन कई बार समय की कमी के कारण वह अपनी स्किन का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाती. ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान और असरदार स्किन केयर रूटीन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में भी आसानी से अपना सकती हैं.

Advertisement
X
भागदौड़ भरी जिंदगी में भी चेहरे पर दिखेगा पार्लर जैसा ग्लो, बस फॉलो करें ये 5 मिनट वाला स्किन केयर रूटीन (Photo-Pexels)
भागदौड़ भरी जिंदगी में भी चेहरे पर दिखेगा पार्लर जैसा ग्लो, बस फॉलो करें ये 5 मिनट वाला स्किन केयर रूटीन (Photo-Pexels)

खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन हर किसी को पसंद होती है लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार लोग अपनी स्किन की सही देखभाल नहीं कर पाते. अगर आप भी समय की कमी के कारण स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं कर पाते हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक क्विक और सिंपल स्किन केयर रूटीन के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से रोजाना फॉलो कर सकते हैं और अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं.

क्लींजिंग
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सबसे पहला और जरूरी स्टेप है क्लींजिंग. दिनभर चेहरे पर धूल, पसीना और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे स्किन डल दिखने लगती है. इसलिए सुबह और रात में अपने चेहरे को एक अच्छे क्लींजर से साफ करें. ध्यान रखें कि क्लींजर ऐसा हो जो आपकी स्किन के नेचुरल ऑयल को नुकसान पहुंचाए बिना उसे अच्छी तरह साफ करें.

टोनिंग
क्लींजिंग के बाद अगला स्टेप है टोनिंग. टोनर लगाने से स्किन का pH बैलेंस बना रहता है और पोर्स भी टाइट होते हैं. आप वॉटर-बेस्ड टोनर का इस्तेमाल करें जो आपकी स्किन को फ्रेश और हाइड्रेट रखता है.

सीरम
टोनर के बाद चेहरे पर सीरम लगाना बहुत फायदेमंद होता है. सीरम में ऐसे एक्टिव इंग्रेडिएंट्स होते हैं जो स्किन को अंदर से पोषण देते हैं. यह एजिंग के साइन को कम करने में मदद करता है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है. अपनी स्किन टाइप के अनुसार सीरम का चुनाव करें, जैसे विटामिन C या हाइलूरोनिक एसिड वाला सीरम.

Advertisement

मॉइश्चराइजर
सीरम के बाद मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है. यह आपकी स्किन को हाइड्रेट रखता है और ड्राइनेस से बचाता है. चाहे आपकी स्किन ऑयली हो या ड्राई, हर स्किन टाइप के लिए मॉइश्चराइजर जरूरी होता है. यह स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है.

सनस्क्रीन
दिन के समय स्किन केयर का सबसे जरूरी हिस्सा है सनस्क्रीन. घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे पर कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और टैनिंग व सनबर्न से बचाता है.

इसके अलावा, खूब पानी पिएं, अच्छी नींद लें, स्ट्रेस से दूर रहें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement