Nita Ambani Diwali Look: देश के सबसे बड़े उद्योगपति में से एक अंबानी परिवार जब भी कोई फंक्शन या त्योहार का सेलिब्रेशन आयोजन करता है तो उसमें अंबानी लेडीज अपने ट्रैडिशनल और एथनिक लुक से हर किसी की तारीफें बटोर लेती हैं. दिवाली से पहले मुकेश और नीता अंबानी ने रिलायंस दिवाली उत्सव का आयोजन किया जिसमें मुकेश अंबानी, नीता और बड़ी बहू श्लोका अंबानी भी नजर आईं. इस पार्टी में सास-बहू दोनों अपने लुक से पूरी महफिल में छा गईं.
सिल्क साड़ी में छाईं नीता अंबानी
सामने आई तस्वीर में नीता अंबानी पारंपरिक लाल और सुनहरे काम वाली बनारसी सिल्क साड़ी पहनी दिख रही है जिस पर बेहद खूबसूरत वर्क हुआ है. साड़ी के पल्लू पर ऑरेंज कलर का भी वर्क नजर आ रहा है जबकि ब्लाउज पर बूटियां बनी हुई हैं.
गले के हार पर टिक जाएंगी निगाहें
नीता अंबानी ने इस मौके पर बेहद सुंदर और खूबसूरत जड़ाऊ हार पहना था जिसमें मल्टीकलर के डायमंड्स और मोती लगे हुए थे. उन्होंने इससे मैच करती हुई ईयररिंग्स भी पहनी थीं. उन्होंने हाथों में लाल चूड़ियों संग झुमकी वाले कंगन पहने हुए थे.
मेकअप की बात करें तो उन्होंने इस इवेंच के लिए सिंपल और एलिगेंट मेकअप चुना था. गालों पर ब्लश, आंखों पर काजल-आईलाइनर के साथ लाइट कलर की लिपस्टिक लगाई थी.
बालों में गजरों और माथे पर लाल बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे.
श्लोका का स्टाइलिश एथनिक फ्यूजन लुक
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका अंबानी इस इवेंट में हमेशा की तरह बेहद सुंदर, क्लासिक और ग्रेसफुल लग रही थीं. श्लोका ने बैंगनी रंग की खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाली ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें ऊपर फुल स्लीव्स और गले तक बंद वाला लॉन्ग टॉप था और नीचे लॉन्ग स्कर्ट थी.
उनके इस आउटफिट पर की गई बारीक हैंड-एम्ब्रॉयडरी और जरदोजी का काम उनके लुक में चार चांद लगा रहा था. उन्होंने इस ड्रेस के साथ लंबा दुपट्टा भी कैरी किया था जिसे उन्होंने कंधे पर लटकाया हुआ था और उस पर भी बेहद खूबसूरत थ्रेड वर्क की एम्ब्रायडरी थी.
श्लोका ने इस आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स और सटल मेकअप रखा था जिसमें वो बेहद स्टाइलिश, एलिगेंट और खूबसूरत लग रही थीं. दिवाली पार्टी पर सास-बहू के इस खूबसूरत और शाही अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.