Ranchi Mix Masala Paratha Recipe: नाश्ते में अधिकतर भारतीयों घरों में पराठे खाए जाते हैं और लोग तरह-तरह के आलू, गोभी, मटर, प्याज, सत्तू, मूली और दाल के पराठे बनाते हैं. ब्रेकफास्ट में बारिश के मौसम में कुछ मजेदार खाने का मन करता है और तब रोजाना वाले पराठे बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं. मगर झारखंड की राजधानी रांची में इस मौसम में एक खास मिक्स मसाला पराठा बनाया जाता है, जो खाने में टेस्टी भी लगता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है.
इस पराठे को बनाने के लिए रसोई में मौजूद मसालों की जरूरत पड़ती है और उनसे ही यह स्वादिष्ट और सिंपल पराठा बनाया जाता है. घर में कोई सब्जी ना हो और तेज बारिश भी हो रही हो तो आप मिक्स मसाला पराठा नाश्ते में बना सकते हैं और अचार के साथ तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
मिक्स मसाला पराठा के लिए इंग्रेडिएंट्स
मिक्स मसाला पराठा बनाने का आसान तरीका
इस मिक्स मसाला पराठा को आप दही, अचार या फिर किसी भी चटनी के साथ खा सकते हैं. बारिश के दिनों में तो चाय के साथ भी इस कुरकुरे पराठे को खाने के अलग ही मजा होता है. बच्चे और बड़े सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में कोई ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है.