देशभर के बड़े शहरों में फैला छात्र आंदोलन (Photo: PTI) दिल्ली में छात्रों का आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के नाम से जंतर मंतर पर लगातार जारी है. 20 जुलाई को "चलो पार्लियामेंट" मार्च के दौरान हजारों छात्र और युवा संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश में दिल्ली पुलिस से भिड़ गए. पुलिस ने बैरिकेडिंग, लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें दर्जनों प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए.
टेंट तोड़े जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी वापस लौटे और मानसून की बारिश में भी धरना जारी रखे हुए हैं. सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती होकर भी भूख हड़ताल पर डटे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
अब यह दिल्ली से निकलकर मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे कई बड़े शहरों तक फैल गया है. प्रदर्शन में ज्यादातर 'जेन जी' और छात्र शामिल हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की खामियों, बेरोजगारी और अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरे हैं. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कहा है कि यह आंदोलन अनिश्चित काल तक जारी रहेगा.
राजनीति में भी इस आंदोलन को लेकर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस समेत पूरे इंडिया गठबंधन ने छात्रों का समर्थन किया है. राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने संसद में नीट परीक्षा को लेकर सवाल उठाए, काले कपड़े पहनकर विरोध जताया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई.
नई दिल्ली के जंतर-मंतर के पास NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण होने पर सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कार्रवाई की. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मी तैनात रहे.



जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने SSB पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह घटना 2022 की है, जब जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की नहीं बल्कि उपराज्यपाल के नेतृत्व वाला प्रशासन था. उन्होंने हाई लेवल कमेटी की रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए.
DMRC ने घोषणा की है कि सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद रहेंगे. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के कारण दिल्ली मेट्रो के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, ना चढ़ पाएंगे और ना उतर पाएंगे
दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन ने बॉलीवुड का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है. सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट में कहा कि यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था. बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें: छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी! जज्बे को किया सलाम, बोले- ये पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी
मुंबई पुलिस ने 18 जुलाई से अब तक CJP के समर्थन में हुए प्रदर्शनों के सिलसिले में 13 एफआईआर दर्ज की हैं और करीब 400 लोगों को नामजद किया है. पुलिस का कहना है कि कई स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन किए गए, जबकि प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग उठाई. पुलिस के अनुसार, शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर और शिवसेना भवन समेत कई स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन किए गए.

