ग्रेटर नोएडा के पीएनबी बैंक में करोड़ों रुपये की एफडी गायब होने का मामला सामने आया है. कई ग्राहकों के खातों से बिना इजाजत एफडी तोड़े जाने का आरोप बैंक कर्मचारियों पर लगा है. पुलिस को एक दर्जन से ज्यादा शिकायतें मिली हैं. मामले की जांच पुलिस और बैंक की एंटी करप्शन टीम मिलकर कर रही है.