scorecardresearch
 

बाहों में 'लेडी लव'...तिरंगे में लिपटे ईशान और रेड टॉप में अदिति, जीत के जश्न में लगा फैशन का तड़का

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है. ऐतिहासिक जीत के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के रोमांटिक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
X
ईशान किशन के साथ मैदान में उनकी कथित गर्लफ्रेंड नजर आईं. (Photo: Instagram)
ईशान किशन के साथ मैदान में उनकी कथित गर्लफ्रेंड नजर आईं. (Photo: Instagram)

Ishan Kishan's rumoured girlfriend Aditi Hundia: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार तीसरी बार वर्ल्डकप अपने नाम किया है. इस जीत के बीच क्रिकेटर्स और उनकी फैमिली-फ्रेंड्स की सोशल मीडिया पर काफी सारी फोटोज वायरल हुईं लेकिन उन सभी में सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की हो रही है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही टीम इंडिया चैंपियन बनी तो सेलिब्रेशन के बीच ईशान और अदिति की फोटोज क्लिक हो गईं. ऐसे में वो दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक नजर आए. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मैदान पर दिखी कैमिस्ट्री

मैच खत्म होने के बाद जब सभी प्लेयर्स जीत का जश्न मना रहे थे तब अदिति हुंडिया स्टैंड्स से उतरकर सीधा मैदान पर ईशान के पास पहुंचीं. वायरल हो रहीं फोटोज में ईशान किशन भारतीय झंडे को ओढ़े नजर आ रहे हैं और एक फोटो में उन्होंने अदिति को अपनी बाहों में थामे रखा है.

वहीं एक फोटो में अदिति ईशान को काफी रोमांटिक तरीके से देख रही हैं और दोनों को देखकर लग रहा है कि उनके बीच एक कनेक्शन है. हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशिअल नहीं किया है लेकिन उनकी केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है.

सिंपल लुक में भी अदिति ने ढाया कहर

फैशन के मामले में अदिति हुंडिया हमेशा से अपनी चॉइस के लिए जानी जाती हैं. वर्ल्ड कप फाइनल के लिए उन्होंने बेहद बेसिक और क्लासी लुक चुना था. अदिति ने रेड कलर का स्लीवलेस टैंक टॉप और ब्लैक डेनिम जींस कैरी किया था. अपने इस लुक को उन्होंने एक बरगंडी शोल्डर बैग और पर्ल चैन के साथ एक्सेसराइज किया.

अदिति की इस सादगी फैंस को काफी पसंद आई. अदिति खुद एक सफल मॉडल हैं और 'मिस दिवा सुप्रानेशनल 2018' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं. जयपुर की इस ब्यूटी क्वीन और पटना के इस स्टार क्रिकेटर की जोड़ी अब सोशल मीडिया की सबसे पसंदीदा 'पावर कपल' बन चुकी है.

Advertisement

2019 से हो रही चर्चा

ईशान और अदिति के रिश्ते की चर्चा 2019 के आईपीएल से ही हो रही है, जब अदिति को पहली बार स्टैंड्स में ईशान को चियर करते देखा गया था. हाल ही में ईशान के दादा जी अनुराग पांडे ने भी एक इंटरव्यू में अदिति का जिक्र करते हुए कहा था कि परिवार को ईशान की पसंद पर पूरा भरोसा है और वे अदिति को पसंद करते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement