आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बेहद खास खुशखबरी सामने आई है. अफगानिस्तान और गुजरात टाइटंस के स्टार बॉलर राशिद खान के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है. मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाला राशिद ने अब अपनी जिंदगी में नन्हें मेहमान का स्वागत किया है. राशिद ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की हैं कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है और वो पापा बन गए हैं.
दुनिया के नंबर 1 लेग स्पिनर राशिद खान ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह, दुनिया में आपका स्वागत है मेरे छोटे राजकुमार. हमें अपनी दुआओं में रखें.' इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है, क्रिकेटर ने बेटे का नाम अजलान खान रखा है.
अजलान नाम का क्या मतलब है?
अजलान एक बहुत ही पावरफुल और रॉयल नाम है. इसका अर्थ शेर या बब्बर शेर होता है. यह नाम साहस, ताकत और लीडरशिप का प्रतीक है. क्रिकेटर ने बेटे का रॉयल और पावरफुल नाम रखा है, जो लोगों को काफी इंप्रेस भी कर रहा है.
इस नाम का अर्थ काफी स्ट्रॉन्ग है और यही वजह है कि आजकल पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम पसंद कर रहे हैं, जिनका अर्थ मजबूत और प्रेरणादायक हो.
ट्रेंड में हैं स्ट्रॉन्ग और यूनिक नाम
अगर आप भी अपने बेटे के लिए अजलान जैसा दमदार नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये ऑप्शन्स भी आपके काम आ सकते हैं.
क्यों खास होते हैं ऐसे नाम?
आज के समय में नाम सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि पर्सनालिटी का हिस्सा बन चुका है. इसलिए पैरेंट्स आजकल ऐसे नामों की तलाश करते हैं, जो न सिर्फ सुनने में अलग लगते हैं, बल्कि उनका अर्थ भी शानदार होता है.