scorecardresearch
 

How To Get Rid Of Neck Wrinkles: उम्र से पहले गर्दन पर आ रही हैं झुर्रियां, ढीली पड़ गई है स्किन? सिर्फ 5 मिनट की ये ट्रिक से हो सकती हैं गायब

How To Get Rid Of Neck Wrinkles: चेहरे की चमक के आगे अक्सर लोग गर्दन की स्किन को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे वहां समय से पहले झुर्रियां और ढीलापन दिखने लगता है. अगर आपकी गर्दन पर भी झुर्रियां नजर आने लगी हैं, तो महज 5 मिनट का एक छोटा सा नुस्खा अपनाकर आप उसकी स्किन को टाइट बना सकते हैं.

Advertisement
X
गर्दन की झुर्रियों पर मसाज करने से भी झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है. (Photo: ITG)
गर्दन की झुर्रियों पर मसाज करने से भी झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है. (Photo: ITG)

How To Get Rid Of Neck Wrinkles: चेहरे पर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाना, फेशियल करवाना और ग्लो बनाए रखने के लिए तरह-तरह की चीजें करना आजकल हर दूसरा व्यक्ति करता है. लेकिन इसी बीच शरीर का एक हिस्सा ऐसा भी है, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं और वो है गर्दन.  यही वजह है कि अक्सर कई लोगों का चेहरा तो जवान और चमकदार दिखता है, लेकिन गर्दन पर झुर्रियां, ढीलापन और फाइन लाइंस दिखने लगते हैं. बिगड़ी लाइफस्टाइल के चलते लोगों की स्किन उम्र से पहले ही ढीली हो जाती है. 

अगर आप भी अपनी गर्दर की स्किन को ढीली होती देख परेशान हैं, तो टेंशन छोड़ दें. गर्दन की स्किम को बेहतर बनाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट्स या दवाओं की जरूरत नहीं होती है. कुछ एक्सरसाइज और सही मसाज तकनीक की मदद से आप गर्दन की झुर्रियों और ढीली स्किन को टाइट बनाए रखने में मदद मिल सकती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी गर्दन चेहरे की तरह ही टाइट, स्मूद और जवां नजर आए, तो ये आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं.

क्यों जल्दी दिखने लगती हैं गर्दन पर झुर्रियां?
गर्दन की स्किन शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा डेलिकेट होती है. बढ़ती उम्र, धूप का असर, पानी की कमी और घंटों मोबाइल पर झुके रहने की आदत इसकी टाइटनेस कम कर सकती है. यही कारण है कि कई लोगों को चेहरे से पहले गर्दन पर एजिंग के संकेत नजर आने लगते हैं.

Advertisement

सिर्फ 5 मिनट की एक्सरसाइज कर सकती है मदद
अगर आप अपनी गर्दन से झुर्रियों को दूर रखना चाहते हैं तो उसकी मसल्स को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है. एक्सरसाइज करने के लिए सिर को धीरे-धीरे ऊपर उठाकर कुछ सेकंड रोकना, गर्दन को दाएं-बाएं घुमाना और ऊपर की ओर देखकर होंठों को आगे की तरफ खींचने जैसी एक्सरसाइज फायदेमंद मानी जाती हैं. रोजाना इस तरह की एक्सरसाइज करने से गर्दन की मसल्स मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

मसाज से लौट सकती है स्किन की ताजगी
रोजाना कुछ मिनट गर्दन की हल्की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है. किसी हल्के तेल या मॉइस्चराइजर की मदद से नीचे से ऊपर की दिशा में मसाज करना फायदेमंद होता है. इससे स्किन को पोषण मिलता है और वो ज्यादा हेल्दी दिखाई देती है.

जेड रोलर को बना सकते हैं ब्यूटी रूटीन का हिस्सा
इन दिनों जेड रोलर काफी मशहूर हो रहा है. ठंडे जेड रोलर को गर्दन पर ऊपर की तरफ में चलाने से स्किन को आराम महसूस हो सकता है. कई लोग इसे स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं ताकि स्किन ज्यादा फ्रेश और टोंड नजर आए.

सिर्फ चेहरे पर नहीं, गर्दन पर भी लगाएं सनस्क्रीन
बहुत से लोग बाहर निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन तो लगा लेते हैं, लेकिन गर्दन को भूल जाते हैं. धूप की किरणें स्किन की कसावट को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए गर्दन पर भी सनस्क्रीन लगाना उतना ही जरूरी होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement