जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बीच CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है.CJP ने कल 24 जुलाई को बड़े देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसके साथ ही पार्टी ने आह्रान किया है कि बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाएं. वहीं, दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुवार को सभी दुकानें, कार्यालय और रेस्टोरेंट शाम 6.30 बजे तक बंद करने की एडवाइजरी जारी की गई है. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.
कल CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी ने 24 जुलाई को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. CJP ने छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. यह प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के तमाम मुद्दों और मांगों को लेकर किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं.
Exclusive: बवाल किया तो पासपोर्ट होगा रद्द! CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस सख्त
CJP के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने हिंसा और दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि प्रदर्शन के दौरान जो भी व्यक्ति दंगा या हिंसा करता हुआ पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तो की ही जाएगी, साथ ही उसका पासपोर्ट रद्द कराने की कार्रवाई भी होगी.
'कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक बंद करें दुकानें-रेस्टोरेंट', NDMC की व्यापारियों को हिदायत
दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुवार को सभी दुकानें, कार्यालय और रेस्टोरेंट शाम 6.30 बजे तक बंद करने की एडवाइजरी जारी की गई है. NDTA की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि यह फैसला NDMC की चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन की टेलीफोन पर दी गई सलाह के बाद लिया गया है. गौरतलब है कि CJP का विरोध प्रदर्शन 20 जून से जंतर-मंतर पर चल रहा है.
भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच गुरुवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जा रही है. टी20 सीरीज़ की शुरुआत से पहले मेज़बान ज़िम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है. ज़िम्बाब्वे के मध्यक्रम के बल्लेबाज़ मिल्टन शुम्बा दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण इस पूरी सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. शुम्बा की जगह इनोसेंट काइया को टीम में शामिल किया गया है.
WTC फाइनल का शेड्यूल सामने आया, इस मैदान पर होगी खिताबी जंग, 9 टीेमें अब भी रेस में
ICC ने पुष्टि की है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र का फाइनल अगले साल 9 से 13 जून के दौरान लंदन के द ओवल मैदान पर होगा. यह दूसरा मौका होगा जब द ओवल डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी करेगा. पहले के प्लान के मुताबिक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र का फाइनल लॉर्ड्स में निर्धारित था, लेकिन अब इसे ओवल शिफ्ट कर दिया गया है.
ओडिशा में कोविड-19 के दो नए मामले आए सामने, हेल्थ डिपार्टमेंट ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं
ओडिशा में एक बार फिर कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं. गुरुवार को राज्य में दो और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. तीनों मरीज़ों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. तीनों संक्रमित ओडिशा के गंजाम ज़िले के रहने वाले हैं.
'पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई', पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों में सख्ती दिखाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है. इसका मकसद दोषियों को जल्दी और कड़ी सजा दिलाना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं का हित और भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
ईरान ने किया CIA फैसिलिटी पर ड्रोन अटैक, क्या रूस से है कनेक्शन?
ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी CIA की सीक्रेट फैसिलिटी पर ड्रोन हमले किए हैं. इन हमलों की सटीकता और प्रभावशीलता को देखते हुए अमेरिकी खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं कि क्या रूस ने ईरान को टारगेटिंग जानकारी या एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी दी है. चार अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की है.
ईरान के 'दोस्त' पर भड़का पाकिस्तान, PM शहबाज बोले- हम सऊदी अरब के साथ हैं
पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर हुए हूती विद्रोहियों के हमले की निंदा की है. उन्होंने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताया. PM शहबाज ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान सऊदी अरब के साथ खड़ा है.
CWG 2026: भारतीय टीम को बड़ा झटका... डोप टेस्ट में फेल हुआ ये खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स से आउट
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत से पहले भारत के स्टार जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके चलते उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है और अब वह ग्लासगो में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. अरुण को मेन्स 73 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेना था.