scorecardresearch
 

Toilet Smell Hacks: लाख सफाई के बाद भी टॉयलेट से आ रही है गंदी बदबू? बस एक कटोरी में भरकर रख दें ये सफेद चीज, तुरंत महकेगा बाथरूम

Toilet Smell Hacks: रोजाना सफाई के बाद भी टॉयलेट से गंदी बदबू आती है? अगर हां, तो परेशान न हों. इसके लिए आपको कोई महंगा एयर फ्रेशनल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बिना महंगे फ्रेशनर खरीदे बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसी घरेलू चीजों से आप बाथरूम को 24 घंटे खुशबूदार और फ्रेश बनाए रख सकते हैं.

Advertisement
X
टॉयलेट से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)
टॉयलेट से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Toilet Smell Hacks: सभी के घरों में सफाई रोजाना की जाती है. जब भी घर की साफ-सफाई की बात आती है तो लोग रसोई, बेडरूम और ड्रॉइंग रूम को पूरी तरह से चमकाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन एक कोना ऐसा भी होता है जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. वो कोना टॉयलेट है. टॉयलेट घर के सबसे गंदे कोनों में से एक होता है, लेकिन लोग इसकी सफाई को झंझटभरा समझकर अक्सर टालते रहते हैं.

आपको पता होना चाहिए कि टॉयलेट की सफाई भी उतनी ही जरूरी है. कई बार तो अगर टॉयलेट की सफाई को ना टाला जाए और रोजाना की जाए तब भी उससे हल्की बदबू आती रहती है, जिससे पूरे बाथरूम में भी बदबू फैल जाती है. अगर आपके घर में भी टॉयलेट से बदबू आ रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बदबू को दूर भगाने के लिए आपको कोई महंगा एयर फ्रेशनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ साधारण सी चीजों की मदद से भी आप टॉयलेट को लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार बनाए रख सकते हैं.

1. बेकिंग सोडा करेगा बदबू को दूर: टॉयलेट की बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा बहुत कारगर साबित हो सकता है. ये बदबू को सोखने के लिए जाना जाता है. एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा भरकर टॉयलेट के किसी कोने में रख दें. चाहें तो इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस भी मिला सकते हैं. इससे हवा में मौजूद बदबू धीरे-धीरे कम होने लगती है और बाथरूम फ्रेश महसूस होता है.

2. ड्रेन की सफाई भी है जरूरी: कई बार बदबू की वजह टॉयलेट नहीं, बल्कि ड्रेन होता है. ऐसे में हर हफ्ते कम से कम एक बार ड्रेन में थोड़ा नमक और डिटर्जेंट डालकर, फिर ऊपर से गर्म पानी डाल दें. इससे जमा गंदगी साफ होने में मदद मिलती है और बदबू कम हो सकती है.

3. सिरका वाला स्प्रे करें इस्तेमाल: सफेद सिरका नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. आधा पानी और आधा सिरका मिलाकर स्प्रे तैयार कर लें और इसे टॉयलेट सीट, सिंक व कोनों में छिड़क दें. इससे बदबू कम होती है और सफाई भी ज्यादा अच्छे से होती है.

4. नींबू के छिलकों का करें इस्तेमाल: आप टॉयलेट और बाथरूम की बदबू को दूर भगाने के लिए नींबू के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इनकी ताजगी भरी खुशबू बाथरूम को फ्रेश रखने में मदद करती है. इस्तेमाल किए हुए नींबू के छिलकों को एक छोटी प्लेट में रखकर टॉयलेट सीट की तरफ कहीं रखा जा सकता है. इसके अलावा छिलकों को पानी में उबालकर उस पानी से फर्श या कोनों की सफाई करने पर भी अच्छी खुशबू बनी रहती है.

Advertisement

5. टॉयलेट पेपर रोल में डालें खुशबू: अगर घर में एसेंशियल ऑयल है तो उसकी कुछ बूंदें टॉयलेट पेपर रोल के अंदर वाले कार्डबोर्ड हिस्से पर डाल दें. हर बार रोल इस्तेमाल होने पर हल्की खुशबू फैलती रहेगी और बाथरूम महकता रहेगा.

सिर्फ खुशबू नहीं, वेंटिलेशन भी जरूरी
अगर टॉयलेट में नमी ज्यादा रहती है या हवा का वेंटिलेशन सही नहीं है, तो बदबू बार-बार लौट सकती है. इसलिए एग्जॉस्ट फैन चलाना, खिड़कियां खोलना और बाथरूम को सूखा रखना भी उतना ही जरूरी है जितना सफाई करना.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement