scorecardresearch
 

How to clean shirt collar: गर्मी में भी सफेद शर्ट की गंदी कॉलर मिनटों में होगी साफ! नोट करें ये देसी नुस्खे

महंगे डिटर्जेंट से भी नहीं साफ हो रही शर्ट की गंदी कॉलर? अब टेंशन छोड़ें और घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से मिनटों में जिद्दी मैल और पसीने के पीले दाग गायब हो जाएंगे.

Advertisement
X
शर्ट की कॉलर चमकाने के लिए कुछ देसी नुस्खे काम आ सकते हैं. (Photo: ITG)
शर्ट की कॉलर चमकाने के लिए कुछ देसी नुस्खे काम आ सकते हैं. (Photo: ITG)

सफेद या लाइट कलर की शर्ट ऑफिस या किसी खास मौके पर पहनना हर किसी को पसंद होता है. अब चाहे वो थ्री पीस सूट हो या फिर फॉर्मल ड्रेस, हर लुक के साथ सफेद शर्ट काफी अट्रैक्टिव लगती है. लेकिन इस लुक को मेंटेन रखना उतना ही मुश्किल काम है. अक्सर देखा जाता है कि शर्ट बाकी जगह से तो साफ हो जाती है, मगर उसकी कॉलर पर पसीने और धूल-मिट्टी के कारण जिद्दी मैल जमा हो जाता है. कई बार महंगे से महंगा डिटर्जेंट और वॉशिंग मशीन भी इस मैल को पूरी तरह साफ नहीं कर पाते. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आइ्ए आज हम आपको ऐसे ही 5 आसान और असरदार घरेलू हैक्स के बारे में बताते हैं.

टूथपेस्ट का असर

दांत साफ करने वाला सफेद टूथपेस्ट शर्ट की कॉलर से हल्के दाग हटाने में बहुत मददगार है. गंदी कॉलर पर थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं और फिर इसके बाद एक पुराने टूथब्रश की मदद से इसे धीरे-धीरे रगड़ें. करीब 5 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें.

सफेद सिरका आजमाएं

सफेद सिरके में ऐसे नेचुरल गुण होते हैं जो कपड़ों पर जमी गंदगी और ऑयली दागों को ढीला कर देते हैं. शर्ट की कॉलर पर थोड़ा सा वाइट विनेगर डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद किसी सॉफ्ट ब्रश या कपड़े से हल्के हाथों से स्क्रब करें.

नींबू और नमक का कॉम्बो

नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो कपड़ों की रंगत को निखारते हैं. एक नींबू का रस निकालें और उसमें थोड़ा सा नमक मिला लें. इस मिक्चर को कॉलर पर लगाकर 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें. 

Advertisement

डिशवॉशिंग लिक्विड से हटे तेल

कॉलर पर जमा होने वाले मैल में स्किन से निकलने वाला तेल और पसीना मुख्य होते हैं. डिशवॉशिंग लिक्विड ऑयली दागों को काटने के लिए ही बना है. कॉलर पर थोड़ा सा डिशवॉशिंग लिक्विड लगाएं और पुराने टूथब्रश से स्क्रब करें. 5-10 मिनट बाद पानी से साफ कर लें.

ऐसे करें कॉलर साफ

कॉलर को साफ करते समय कभी भी बहुत ज्यादा हार्ड या तेज ब्रश का इस्तेमाल न करें, इससे कपड़े के फैब्रिक को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा किसी भी नुस्खे को पूरी शर्ट पर आजमाने से पहले कपड़े के एक छोटे से कोने पर टेस्ट जरूर कर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement