scorecardresearch
 

दिवाली से पहले कराई है पुताई, अब पेंट की बदबू से हैं परेशान? अपना लें ये 5 आसान टिप्स, हो जाएगी दूर

दिवाली से पहले घर की पुताई कराने के बाद पेंट की तेज बदबू परेशान कर रही है? अगर हां, तो आप उसे आसानी से दूर कर सकते हैं. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप पुताई कराने के बाद आने वाली बदबू से छुटकारा पा सकते हैं.

Advertisement
X
पेंट की बदबू दूर करने के लिए कमरे में वेंटिलेशन सही होना जरूरी है. (Photo: ITG)
पेंट की बदबू दूर करने के लिए कमरे में वेंटिलेशन सही होना जरूरी है. (Photo: ITG)

दिवाली से पहले लोग घर की साफ-सफाई के साथ-साथ पुताई भी करवाते हैं, ताकि त्योहार पर घर नया और खूबसूरत दिखे. नई पुताई से दीवारों का लुक तो खूबसूरती से बदल जाता है, लेकिन कई बार घर में पेंट की अजीब से तेज महक फैल जाती है. ऐसे में त्योहार की तैयारियों के बीच इस बदबू से परेशानी होने लगती है. खासकर घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हों, तो पेंट की इस महक और बदबू के बीच रहना मुश्किल हो सकता है.

अगर आपने भी घर में पुताई कराई है और उसकी तेज बदबू से आपके सिर में दर्द हो रहा है, साथ ही घर में रहना मुश्किल हो रहा है तो परेशान ना हों. आज हम आपको दिवाली से पहले घर की पुताई करवाने के बाद पेंट की तेज बदबू कम करने के आसान तरीके बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं कैसे इस बदबू को कम करें और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1. खिड़की और दरवाजे खोलकर रखें: पेंट की बदबू कम करने के लिए कमरे में वेंटिलेशन की सही सुविधा होना जरूरी है. पुताई के बाद अगर बाहर का मौसम ठीक है, तो खिड़की और दरवाजे खुले रखें. इससे कमरे की बदबूदार हवा बाहर निकलेगी और ताजी हवा अंदर आएगी. अगर हो सके, तो हवा आने और बाहर जाने के लिए अलग-अलग रास्ते खुले रखें, ताकि हवा आसानी से आती-जाती रहे.

Advertisement

ध्यान रखें कि खिड़की-दरवाजे कुछ देर खोलने भर से पेंट की बदबू पूरी तरह खत्म नहीं होती. इसमें कितना समय लगेगा, ये पेंट कैसा है और कमरे में हवा आने-जाने की क्या स्थिति है उस पर निर्भर करता है.

2. एग्जॉस्ट फैन से बाहर निकालें बदबूदार हवा: अगर घर में एग्जॉस्ट फैन लगा है, तो उसका इस्तेमाल कमरे की बदबूदार हवा को बाहर निकालने के लिए कर सकते हैं. इससे पेंट की बदबू कम करने में मदद मिल सकती है. ध्यान रखें कि हवा बाहर निकलनी चाहिए, ताकि बदबू घर के दूसरे कमरों में न फैले.

इसके अलावा, पेंट या थिनर इस्तेमाल करते समय डिब्बे पर किन चीजों का ध्यान रखने के लिए बोला गया है उन्हें जरूर पढ़ें. कुछ पेंट की गैस आग पकड़ सकती है, इसलिए ऐसे गैजेट्स का इस्तेमाल न करें जिनसे चिंगारी निकलने का खतरा हो.

3. प्याज से दूर होगी पेंट की बदबू?
पेंट की बदबू दूर करने के लिए प्याज का इस्तेमाल पुराने समय से किया जा रहा है. इसमें प्याज को काटकर कमरे में रख दिया जाता है. माना जाता है कि इससे पेंट की बदबू कम हो सकती है, लेकिन इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं है कि प्याज पेंट से निकलने वाली गैसों को दूर करता है.

इसके अलावा, प्याज की अपनी महक भी कमरे में फैल सकती है. इसलिए पेंट की बदबू दूर करने के लिए सिर्फ इस नुस्खे पर भरोसा न करें. कमरे में वेंटिलेशन बनाए रखना जरूरी है.

4. कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखें, लेकिन..
कुछ लोग पुताई के बाद कमरे में पानी से भरी बाल्टी रख देते हैं. उनका मानना है कि इससे पेंट की बदबू कम हो जाती है. हालांकि, इस बात का पक्का सबूत नहीं है कि पानी की बाल्टी पेंट से निकलने वाली हानिकारक गैसों को पूरी तरह हटा सकती है. इसलिए सिर्फ इस उपाय पर निर्भर न रहें.

Advertisement

अगर आप कमरे में पानी की बाल्टी रखते हैं, तो उसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें. साथ ही, खिड़की-दरवाजे खोलकर ताजी हवा आने-जाने का इंतजाम करें और पेंट के डिब्बे पर लिखी सूखने से जुड़ी हिदायतों का पालन करें.

5. पेंट की गंध कम होने तक कमरे में रहने से बचें
अगर पेंट की बदबू बहुत तेज है, तो कुछ समय के लिए उस कमरे में रहने से बचना बेहतर है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को तेज बदबू वाले कमरे से दूर रखें. पेंट सूख जाने का मतलब ये नहीं है कि उससे निकलने वाले सभी केमिकल खत्म हो गए हैं.

पेंट की बदबू से सिरदर्द, चक्कर, आंखों में जलन या सांस लेने में परेशानी महसूस हो सकती है. अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत उस जगह से बाहर निकलें और ताजी हवा में जाएं. लक्षण बने रहें या गंभीर हों, तो डॉक्टर से कॉन्टैक्ट करें.

6. बेकिंग सोडा रखें
एक कटोरे में बेकिंग सोडा भरकर कमरे के अलग-अलग कोनों में रख दें. इसे रातभर ऐसे ही छोड़ दें. बेकिंग सोडा आसपास की बदबू सोखने में मदद करता है.

7. एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल करें
पेंट की तेज बदबू कम करने के लिए कमरे में एक्टिवेटेड चारकोल की छोटी-छोटी थैलियां या कटोरे रख दें. इन्हें 24 से 48 घंटे तक कमरे में रहने दें. यह हवा से बदबू सोखने में मदद करता है.

Advertisement

8. एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें
नींबू, पुदीना और यूकेलिप्टस जैसे तेलों की खुशबू कमरे को तरोताजा महसूस करा सकती है. इसके लिए डिफ्यूजर में इन तेलों की कुछ बूंदें डालें. ध्यान रखें कि इससे पेंट की हानिकारक गैसें खत्म नहीं होतीं.

9. सफेद सिरके का इस्तेमाल करें
 एक या दो कटोरों में सफेद सिरका भरकर कमरे के अलग-अलग कोनों में रख दें. सिरका कुछ तरह की बदबू को सोखने में मदद कर सकता है. इसे पेंट की सतह पर न डालें.

10. कम बदबू वाला पेंट चुनें
 अगर घर में दोबारा पेंट करवाने की तैयारी है तो कम VOC या जीरो VOC वाला पेंट चुनें. ऐसे पेंट से हवा में कम हानिकारक गैसें निकलती हैं और पेंट की तेज बदबू भी कम हो सकती है.

पेंट की बदबू दूर करते समय न करें ये गलतियां
पुताई के बाद कमरे के खिड़की-दरवाजे पूरी तरह बंद करके न रखें. इससे पेंट की बदबू कमरे में ही जमा हो सकती है. बदबू छिपाने के लिए सिर्फ अगरबत्ती, रूम फ्रेशनर या परफ्यूम का इस्तेमाल न करें. इनसे पेंट की गंध और उससे निकलने वाली गैस खत्म नहीं होती. इसके अलावा, पेंट, थिनर और दूसरे केमिकल के डिब्बे खुले में न छोड़ें. इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर और सुरक्षित जगह पर रखें. इनका इस्तेमाल करते समय सावधान रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement