Cleaning Tips: अक्सर घरों में सभी जगह बहुत अच्छे से सफाई की जाती है. फिर चाहे वो रसोई हो, ड्रॉइंग रूम हो या फिर बाथरूम, इन सभी जगहों को साफ-सुथरा रखने के लिए लोग रोजाना इनकी सफाई करते हैं. लेकिन लाख रगड़ने के बाद भी बहुत सी चीजें साफ नहीं हो पाती हैं. इन्हें साफ करना मुश्किल भी लगता है. इनमें घर के नल, बाथरूम की टाइल्स, शीशे या सिंक भी शामिल हैं. दरअसल, इन सभी चीजों पर सफेद, पीले या भूरे रंग के जिद्दी दाग अक्सर देखने को मिलते हैं.
कई बार लोग इन्हें गंदगी समझते हैं, लेकिन असल में ये हार्ड वॉटर के दाग होते हैं. पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स धीरे-धीरे नल, टाइल्स, शीशे या सिंक पर जम जाते हैं और इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है. इन्हें साफ करने के लिए लोग महंगे-महंगे क्लीनर भी खरीदते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है. दरअसल, घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप इन दागों को आसानी से हटा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे आप नल से लेकर टाइल्स तक पर से हार्ड वॉटर के दागों को साफ कर सकते हैं.
हार्ड वॉटर के दाग क्यों पड़ते हैं?
हार्ड वॉटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की मात्रा ज्यादा होती है. जब ये पानी सूख जाता है, तो ये मिनरल्स सतह पर जम जाते हैं और सफेद, पीले या भूरे रंग के दाग छोड़ देते हैं. ये दाग सबसे ज्यादा नल, सिंक, बाथरूम की टाइल्स, शीशे और टॉयलेट पर दिखाई देते हैं क्योंकि ये सभी चीजें पानी के कॉन्टैक्ट में बार-बार आती हैं.
1. सफेद सिरके से करें सफाई: अगर नल, शॉवर या कांच पर हार्ड वॉटर के दाग हैं तो उन्हें साफ करने के लिए सिरका सबसे असरदार घरेलू उपाय माना जाता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
टिप: मार्बल या ग्रेनाइट जैसे पत्थर पर सिरके का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे वो खराब हो सकते हैं.
2. बेकिंग सोडा से चमकेंगी टाइल्स: अगर बाथरूम की टाइल्स या उनके बीच की ग्राउट लाइन पर दाग जम गए हैं तो बेकिंग सोडा अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
3. टूथपेस्ट भी कर सकता है कमाल: छोटे या कम हार्ड वॉटर के दाग, खासकर शीशे पर, टूथपेस्ट से भी हटाए जा सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
4. सिर्फ हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल: अगर दाग ज्यादा गहरे नहीं हैं तो केवल हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से भी सफाई की जा सकती है.
कैसे करें इस्तेमाल?