scorecardresearch
 

Wall Cleaning Tips: बच्चों ने दीवारों पर बना दी रंग-बिरंगी ड्रॉइंग? बिना पेंट खराब किए मिनटों में साफ करें क्रेयॉन और पेन के दाग

Wall Cleaning Tips: अगर बच्चों ने क्रेयॉन, पेन या स्केच पेन से दीवारों पर ड्रॉइंग बना दी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस स्टोरी में हम आपको बच्चों की ड्रॉइंग साफ करने के आसान और सस्ते तरीके बताने वाले हैं. खास बात ये है कि आप बिना पेंट खराब किए इनसे क्रेयॉन और स्केच पेन के जिद्दी दागों को साफ कर सकते हैं.

Advertisement
X
दीवार पर लगे क्रेयॉन या स्केच पेन के निशान को हटाने के लिए कभी भी रगड़ना नहीं चाहिए. (Photo: ITG)
दीवार पर लगे क्रेयॉन या स्केच पेन के निशान को हटाने के लिए कभी भी रगड़ना नहीं चाहिए. (Photo: ITG)

Wall Cleaning Tips: जिस भी घर में छोटे बच्चे होते हैं उनकी दीवारें अक्सर कलरफुल रहती हैं. इन रंगीन दीवारों का राज महंगे पेंट नहीं होते, बल्कि बच्चों की शरारतें और क्रिएटिविटी होती हैं. दरअसल, बच्चे थोड़े बड़े होते ही रंग-बिरंगे क्रेयॉन, पेंसिल या स्केच पेन से सीधे दीवारों पर ड्रॉइंग शुरू कर देते हैं. आप कितने भी पेपर्स बच्चों को लाकर दे दें, लेकिन उन्हें दीवारों पर रंगीन कलाकारी बनाने में मजा आता है. शुरुआत में बच्चों की बनाई ये छोटी-छोटी ड्रॉइंग देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, लेकिन जब लिविंग रूम, बेडरूम या हॉल की दीवारें रंग-बिरे निशानों से भरने लगती हैं और तब ये सिरदर्द बन जाती हैं.

दीवारों पर से इन दागों को हटाने के लिए ज्यादातर लोग हटाने के लिए दीवार को जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं या फिर केमिकल वाली क्लीनर्स का इस्तेमाल कर लेते हैं. इसके बाद भी कलर या पेन के निशान तो पूरी तरह नहीं हटते, लेकिन दीवार का पेंट जरूर खराब हो जाता है. अगर आपके घर में भी बच्चों ने दीवारों को अपनी ड्रॉइंग बुक बना दिया है, तो बिल्कुल भी परेशान न हों. कुछ आसान और सस्ते घरेलू तरीकों की मदद से आप क्रेयॉन, पेंसिल और पेन के जिद्दी निशानों को आसानी से साफ कर सकते हैं.

1. क्रेयॉन के निशान ऐसे करें साफ: अगर आपके बच्चों ने क्रेयॉन से दीवारों पर तरह-तरह के चित्र बनाए हैं, तो उन्हें हटाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है. क्रेयॉन में मोम होता है, जो आसानी से साफ हो जाता है. 

Advertisement
  • एक मुलायम कपड़े पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लें.
  • अब दाग वाली जगह को हल्के हाथ से साफ करें.
  • अगर निशान ज्यादा जिद्दी हों तो हेयर ड्रायर की हल्की गर्म हवा कुछ सेकंड तक दें. इससे क्रेयॉन थोड़ा सॉफ्ट हो जाएगा और आसानी से निकल जाएगा.
  • ध्यान रखें कि दीवार को बहुत जोर से न रगड़ें, वरना पेंट खराब हो सकता है.


2. पेन और स्केच पेन के दाग हटाने का आसान तरीका: पेन और स्केच पेन की इंक दीवार पर पकड़ जल्दी बना लेती है, इसलिए इन्हें हटाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इन्हें हटाने के लिए कुछ भी करने से पहले किसी छिपी हुई जगह पर तरीका आजमाकर देख लें.

  • एक साफ कपड़े को हल्का गीला करें.
  • उसमें थोड़ा-सा माइल्ड लिक्विड साबुन लगाकर दाग वाली जगह को धीरे-धीरे पोंछें.
  • ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे दीवार में सीलन आ सकती है.

सफेद सिरका भी आ सकता है काम
अगर दाग आसानी से नहीं हट रहे हैं, तो सफेद सिरके का इस्तेमाल करना काम का साबित हो सकता है.

  • सिरके में थोड़ा पानी मिलाएं.
  • एक मुलायम कपड़े की मदद से दाग वाली जगह पर हल्के हाथ से लगाएं.
  • इसे इस्तेमाल करने से पहले दीवार के किसी छोटे हिस्से पर जरूर टेस्ट कर लें, ताकि पेंट पर कोई असर न पड़े.

मैजिक इरेजर इस्तेमाल करते समय रखें सावधानी
मार्केट में मिलने वाला मैजिक इरेजर कई तरह के दाग साफ करने में मदद करती है. ऐसे में दीवारों पर बनी रंग-बिरंगी चित्रकारी को भी इससे साफ करने की कोशिश की जा सकती है. लेकिन इसका इस्तेमाल करते वक्त थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होती है.

Advertisement
  • इसे बहुत हल्के हाथ से इस्तेमाल करें.
  • ज्यादा दबाव डालने पर दीवार का रंग फीका पड़ सकता है.
  • पहले किसी कम दिखाई देने वाली जगह पर ट्राई करना बेहतर रहेगा.


दीवार साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. दाग हटाने के लिए कभी भी तेज केमिकल का इस्तेमाल न करें.
  2. ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें.
  3. किसी भी नए तरीके को पहले दीवार के छोटे हिस्से पर टेस्ट करें.
  4. सफाई के दौरान दीवार को जरूरत से ज्यादा गीला न होने दें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement