भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में अभी भी जोरदार प्रदर्शन से फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. 36 साल के भुवी की गेंदबाजी देख क्रिकेट के कई दिग्गज भी एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी वापसी की वकालत कर चुके हैं.
लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि वह अब भारतीय टीम में वापसी करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. दरअसल, जैसे ही उन्होंने कमबैक की चिंता छोड़ी, उनका प्रदर्शन उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर में पहुंच गया. वह अब अपनी खेल को पूरी तरह से एन्जॉय करते हैं. भुवी के इस बयान से उन्हें वापस नीली जर्सी में देखने का इंतजार कर रहे फैन्स का भी दिल टूट गया है.
पिछले कुछ समय में भारतीय क्रिकेट में नए और युवा तेज गेंदबाजों की फौज आ गई है. वहीं भुवनेश्वर ने बड़ी ही खामोशी से अपनी पुरानी लय वापस पा ली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ जुड़ने के बाद वह अलग ही अंदाज में नजर आए हैं. टी20 क्रिकेट खासतोर पर आईपीएल में किसी भी गेंदबाज के लिए बेहतरीन लाइन लेंथ पर गेंद फेंकना काफी मुश्किल भरा काम रहता है.
🗣️ Bhuvi on what it really takes to stay at the top. 🎙️❤️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) August 2, 2026
Bhuvi talks about the IPL’s role in nurturing talent that goes on to perform for India, the transformation of India’s Test team, the discipline and routines that keep him locked in, and much more. 🫡
Dive into the full… pic.twitter.com/Rb23SkGao9
RCB को चैम्पियन बनाने में भुवी की रही है अहम भूमिका
लेकिन भुवनेश्वर ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ, डेथ ओवर्स में शांत दिमाग और बल्लेबाजों को चकमा देने की कला से खुद को साबित किया है. उनके इसी जादुई प्रदर्शन ने आरसीबी को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है. इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी की चर्चा फिर से तेज हो गई है.
आईपीएल को लेकर कही ये बात
आरसीबी को दिए एक इंटरव्यू में भुवनेश्वर ने कहा कि मैं आईपीएल और घरेलू क्रिकेट इसलिए खेल रहा हूं क्योंकि मुझे इस खेल से प्यार है. जब आप युवा होते हैं तो आप बस कहते हैं कि आपको खेल से प्यार है. मैं अब इसे असल में महसूस कर पा रहा हूं.
🗣️ Bhuvi: “𝙀𝙫𝙚𝙣 𝙄 𝙘𝙤𝙪𝙡𝙙𝙣’𝙩 𝙗𝙚𝙡𝙞𝙚𝙫𝙚 𝙩𝙝𝙖𝙩” 😮💨
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) August 2, 2026
Bhuvi looks back at that unforgettable finish against MI, the range-hitting sessions he had with DK that gave him the belief to go big, handling pressure in crunch moments, and why the team will always come… pic.twitter.com/KJhWGQDCFo
भुवी ने आगे कहा कि मैं भारत के लिए पहले ही खेल चुका हूं. यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे मुझे अब हासिल करना है. अगर मुझे दोबारा मौका मिलता है तो यह बहुत अच्छा है, लेकिन मैं वहां रह चुका हूं. अभी मैं जो भी कर रहा हूं, वह खेल के प्रति मेरे प्यार की वजह से है. भुवी ने इस सकारात्मक सोच का पूरा श्रेय अपने परिवार को दिया.
उन्होंने कहा कि मैं आज पूरी तरह से शांत हूं और इसका श्रेय मेरे परिवार को जाता है. हम घर पर कभी क्रिकेट की बात नहीं करते. हम कभी इस बात पर चर्चा नहीं करते कि मैं भारतीय टीम में वापसी करूंगा या नहीं, मुझे क्यों नहीं चुना गया, या क्या गलत हुआ.