scorecardresearch
 

गिरगिट घर में घुस आए तो क्या करें? बिना हाथ लगाए भगाने का ये रहा सबसे सुरक्षित तरीका

घर में अचानक गिरगिट घुस आने पर डरना स्वाभाविक है, लेकिन इसे मारना या छूना भारी पड़ सकता है. जानिए बिना हाथ लगाए और बिना चोट पहुंचाए इस रंग बदलते जीव को घर से सुरक्षित बाहर निकालने के आसान और असरदार घरेलू तरीके.

Advertisement
X
कई बार घर के बगीचे-गार्डन से गिरगिट घर में आ जाते हैं. (Photo: AI Generated)
कई बार घर के बगीचे-गार्डन से गिरगिट घर में आ जाते हैं. (Photo: AI Generated)

How to remove chameleon: गर्मियों के मौसम में अक्सर घर की दीवारों या छतों पर गिरगिट रेंगते हुए नजर आ जाते हैं क्योंकि वो शिकार या भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं. ऐसे में कई बार गिरगिट खुले दरवाजे या खिड़की के रास्ते सीधे बालकनी या दरवाजे से घर के अंदर तक पहुंच जाते हैं. फिर अचानक से गिरगिट की बनावट को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. हालांकि, गिरगिट आमतौर पर इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते और न ही ये सांप की तरह जहरीले होते हैं लेकिन इनका घर में रहना किसी को पसंद नहीं आता. अगर आपके घर में भी गिरगिट घुस आया है तो डरने या उसे लाठी-डंडे से मारने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप बिना हाथ लगाए कुछ तरीकों से उन्हें सुरक्षित तरीके से घर से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.

रंग बदलने की फितरत फैलाता है डर

गिरगिट की सबसे बड़ी खासियत होती है उसका माहौल के हिसाब से रंग बदलना. जब यह घर के अंदर आता है तो पर्दे, सोफे या दीवारों के रंग में ऐसा घुल-मिल जाता है कि इसे ढूंढना मुश्किल हो जाता है. लोग अक्सर डर के मारे इसे मारने की कोशिश करते हैं जो कि बिल्कुल गलत है.

गिरगिट हमारे इकोसिस्टम का एक जरूरी हिस्सा है और यह घर के छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़ों, मच्छरों और मक्खियों को खाकर एक तरह से हमारी मदद ही करता है.

बिना हाथ लगाए भगाए गिरगिट कैसे भगाएं?

गिरगिट को बिना छुए भगाने का सबसे पहला और आसान तरीका है ठंडे पानी का इस्तेमाल. गिरगिट एक कोल्ड-ब्लडेड जीव है जिसे अचानक तापमान में बदलाव पसंद नहीं आता. जैसे ही आप इस पर ठंडे पानी की कुछ बूंदें छिड़केंगे तो उसे असहज होकर वहां से तुरंत भागने लगेगा. इसके अलावा लहसुन और प्याज के रस का स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी तीखी गंध गिरगिट बर्दाश्त नहीं कर पाता और घर छोड़कर बाहर निकल जाता है.

Advertisement

खिड़की-दरवाजे रखें खुले

जब भी आप गिरगिट को भगाने की कोशिश करें तो घर के उस कमरे के खिड़की और दरवाजे खुले रखें ताकि उसे बाहर निकलने का रास्ता मिल सके. आप एक लंबे डंडे या झाड़ू की मदद से उसे धीरे से बाहर की तरफ गाइड कर सकते हैं, ध्यान रहे कि उसे चोट न लगे.

यदि वह किसी कोने में छिप गया है तो वहां थोड़ी सी सूखी लाल मिर्च या काली मिर्च का पाउडर छिड़क दें. इसकी झांस से गिरगिट तुरंत बाहर आ जाएगा और घर से भाग खड़ा होगा. इन तरीकों से न तो जीव को कोई नुकसान पहुंचता है और न ही आपको उसे हाथ लगाने की जरूरत पड़ती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement