scorecardresearch
 

भीषण गर्मी और लू में बाथरूम-टॉयलेट की उमस से हैं परेशान, आजमाएं ये सस्ते जुगाड़, तुरंत मिलेगी राहत!

गर्मियों में बाथरूम और टॉयलेट की दमघोंटू उमस और बदबू से परेशान हैं तो बाजार से महंगे प्रोडक्ट के बजाय आसान देसी जुगाड़ अपनाएं. ये घरेलू नुस्खे नमी को सोखकर आपके बाथरूम को प्राकृतिक रूप से ठंडा, फ्रेश और जर्म-फ्री रखेंगे.

Advertisement
X
गर्मियों में उमस बढ़ जाती है.  (PHOTO:ITG/AI)
गर्मियों में उमस बढ़ जाती है. (PHOTO:ITG/AI)

How to Keep Bathroom Fresh: गर्मी के मौसम में बाथरूम और टॉयलेट में होने वाली उमस और बदबू किसी सजा से कम नहीं लगती. वेंटिलेशन की कमी के कारण वहां गर्म हवा और नमी जमा हो जाती है, जिससे सांस लेना भी भारी होने लगता है. इतना ही नहीं इस नमी की वजह से बाथरूम और टॉयलेट में काफी ज्यादा जर्म्स भी पनपने लगते हैं, जिनकी वजह से बीमारियों का खतरा भी दोगुना बढ़ जाता है.

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो महंगे इक्विपमेंट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय इन आसान और असरदार घरेलू जुगाड़ों को आजमाएं. इससे आपका बाथरूम न सिर्फ उमस-मुक्त रहेगा, बल्कि गर्मियों में भी ठंडक और ताजगी का अहसास भी कराएगा.

इन आसान तरीकों से उमस करें दूर

घर में मौजूद चीजों से ही आप अपने बाथरूम और टॉयलेट की उमस से राहत पा सकते हैं. आइए आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिनकी मदद से आप गर्मी के दिनों में उमस को दूर कर सकते हैं. 

बेकिंग सोडा और नींबू का जादू 

बेकिंग सोडा हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखने में माहिर है. आप एक कांच की कटोरी में आधा कप बेकिंग सोडा डालें और उसमें कुछ बूंदें नींबू के रस या एसेंशियल ऑयल की मिला दें. इसे बाथरूम के एक कोने में रख दें. यह उमस को कम करेगा और आ रही सीलन की बदबू को पूरी तरह खत्म कर देगा.

Advertisement

देसी डीह्यूमिडिफायर है सेंधा नमक

सेंधा नमक या साधारण मोटा नमक हवा से पानी की बूंदों को खींचने में कारगार होता है.एक प्लास्टिक के डिब्बे में नीचे कुछ छेद कर लें. उसमें मोटा नमक भरें और उस डिब्बे को एक दूसरी खाली बाल्टी या कटोरे के ऊपर रख दें. नमक हवा की नमी को सोखेगा, जो पानी बनकर नीचे के कटोरे में जमा हो जाएगा. यह उमस कम करने का सबसे सस्ता और सटीक तरीका है.

 इनडोर प्लांट्स लगाएं

कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो हवा से नमी को अपना खाना बनाते हैं. इन्हें बाथरूम में रखने से वहां का तापमान भी गिरता है और ताजगी बनी रहती है. मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, या बोस्टन फर्न को बाथरूम की खिड़की या कोने में जगह दें. ये पौधे उमस को कम करते हैं और ऑक्सीजन लेवल बढ़ाकर बाथरूम को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखते हैं.

कपूर और फिटकरी का कॉम्बो

गर्मियों में उमस के साथ-साथ टॉयलेट में कीड़े-मकोड़े और बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं. एक छोटी सी सूती पोटली में दो से तीन टिक्की कपूर और एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का बांधकर टॉयलेट के पास लटका दें. इसका फायदा यह होता है कि कपूर की खुशबू मन को शांत और दिमाग को ठंडक का अहसास कराती है, जबकि फिटकरी आसपास के वातावरण को साफ रखती है.

कुछ और छोटे काम के टिप्स अपनाएं

  • अगर बाथरूम में खिड़की है, तो नहाने के तुरंत बाद उसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए खुला छोड़ दें ताकि भाप बाहर निकल सके.
  • अगर एग्जॉस्ट फैन लगा है, तो उसकी जाली पर जमी धूल को साफ करें. धूल की वजह से फैन पूरी तरह हवा बाहर नहीं फेंक पाता, जिससे उमस बढ़ती है.
  • बहुत से लोग नहाने के बाद गीला तौलिया बाथरूम में ही टांग देते हैं. यह उमस और सीलन को 2 गुना बढ़ा देता है. 
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement