scorecardresearch
 

Monsoon snake safety Tips: बारिश आते ही बिलों से निकलने लगते हैं सांप, इन 5 तरीकों से घर में घुसने से रोकें

बारिश के मौसम में बिलों में पानी भरने से सांप सुरक्षित और सूखी जगहों की तलाश में घरों का रुख करते हैं, जिनसे बचाव के लिए कुछ आसान और जरूरी उपाय अपनाना बेहद जरूरी है.

Advertisement
X
बारिश के मौसम में सांप भी अपने बिल से निकलकर सुरक्षित जगह पर जाते हैं. (Photo: AI Generated)
बारिश के मौसम में सांप भी अपने बिल से निकलकर सुरक्षित जगह पर जाते हैं. (Photo: AI Generated)

How to keep snakes away: कहीं-कहीं बारिश की दस्तक होने लगी है. इससे जहां तपती गर्मी से राहत मिलती है, वहीं यह मौसम अपने साथ कुछ अनचाहे मेहमानों का खतरा भी लेकर आता है. दरअसल, बारिश शुरू होते ही सांपों के बिलों में पानी भर जाता है जिसके कारण वे सुरक्षित, सूखी और गर्म जगहों की तलाश में इंसानी बस्तियों और घरों का रुख करने लगते हैं.

अगर आप भी सांपों को अपने घर में घुसने से रोकना चाहते हैं तो मॉनसून आने से पहले कुछ तरीके आजमाकर सांपों को अपने घर से दूर रख सकते हैं. आइए जानते हैं वो 5 उपाय जो आपके घर को पूरी तरह सेफ रख सकते हैं.

घर-गार्डन के घास की कटाई

सांपों को छिपने के लिए घनी झाड़ियां, ऊंची घास और कबाड़ जैसी जगहें बहुत पसंद आती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के दिनों में अपने गार्डन और यार्ड की घास को छोटा रखें और सूखी पत्तियों या लकड़ियों के ढेर को तुरंत हटा दें. जब बाहर खुली जगह साफ होगी तो सांपों को छिपने का मौका नहीं मिलेगा और वे आपके घर के करीब नहीं आएंगे.

दरवाजों-दीवारों की दरारों को करें ब्लॉक

मिसिसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी एक्सटेंशन सर्विस के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजों के नीचे बची खाली जगह या दीवारों में आई दरारें सांपों के लिए सीधे एंट्री पॉइंट बन जाती हैं.

Advertisement

इससे बचने के लिए घर की दीवारों और खिड़कियों के पास मौजूद 1/4 इंच से बड़े सभी सुराखों और क्रैक्स को लेटेक्स कॉक या कंक्रीट से तुरंत बंद कर दें. दरवाजों के नीचे डोर स्वीप्स का इस्तेमाल करें ताकि सांप चौखट पार न कर सकें.

चूहे और कीड़े-मकोड़ों को भगाएं

अमेरिका की पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट संस्था नॉर्थवेस्ट एक्सटर्मिनेटिंग के मुताबिक, सांप आपके घर में तभी आते हैं जब उन्हें वहां अपना पसंदीदा भोजन यानी चूहे और मेंढक मिलते हैं. घरों में सांपों के आने की सबसे बड़ी वजह चूहों का होना ही है.

यदि आप अपने घर में चूहों और कीड़ों को कंट्रोल कर लेते हैं तो सांप भोजन की कमी के कारण अपने आप आपके घर से दूरी बना लेंगे. इसके लिए कचरे के डिब्बे हमेशा बंद रखें क्योंकि चूहे जब कुछ खाने की तलाश में वहां तक जाते हैं तो सांप भी उनके पास आ जाते हैं.

पानी के ठहराव और लीकेज को रोकें

बारिश के मौसम में नमी और पानी के सोर्स सांपों को तेजी से अट्रैक्ट करते हैं. घर के बाहर लगे नल से पानी टपकना या गमलों के पास पानी का जमा होना सांपों को बुलावा देता है.

घर के ड्रेनेज सिस्टम और पाइप्स के खुले सिरों पर जाली लगा दें ताकि पानी तो बाहर निकल जाए लेकिन सांप उस रास्ते से पाइप के जरिए घर के अंदर न घुसें.

Advertisement

नेचुरल रिपेलेंट्स का करें सही इस्तेमाल

कुछ नेचुरल चीजों की तेज गंध सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती इसलिए लहसुन और सेंधा नमक का मिक्चर या फिर दालचीनी और लौंग के तेल का छिड़काव घर के बाहरी हिस्सों और चौखट के आस-पास करने से सांप उस जगह से दूर रहते हैं. हालांकि, इन्हें केवल एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लेयर के तौर पर ही इस्तेमाल करें, मुख्य फोकस हमेशा सफाई और दरारें बंद करने पर होना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement