How to get glowing skin: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे की प्राकृतिक चमक कहीं खो जाती है. इस खोई हुई चमक को वापस पाने के लिए हम अक्सर ब्यूटी पार्लर का रुख करते हैं और महंगे-महंगे फेशियल करवा आते हैं. ये फेशियल कुछ दिनों के लिए तो चेहरा चमका देते हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय में त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं.
अगर आप भी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से तंग आ चुके हैं और घर पर ही प्राकृतिक निखार चाहते हैं तो बेसन का यह पारंपरिक नुस्खा आपके लिए ही है. बेसन में सिर्फ एक खास चीज यानी कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाने से चेहरे की काया पलट सकती है. यह मिश्रण एक बेहतरीन नेचुरल एक्सफोलिएटर और ब्लीच की तरह काम करता है जो त्वचा की गहराई से सफाई कर उसे अंदर से ग्लोइंग बनाता है.
कैसे बनाएं ये फेशियल
एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें. इसमें 2 से 3 चम्मच ताजा कच्चा दूध मिलाएं. अब इसमें आधा छोटा चम्मच शहद और बस एक चुटकी कस्तूरी हल्दी डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.
कच्चा दूध लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा की टैनिंग, काले धब्बे और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करता है. जब यह बेसन के साथ मिलता है, तो त्वचा की मृत कोशिकाओं को आसानी से साफ कर देता है.
लगाने का सही तरीका
इस पैक को लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. इसके बाद पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर ऊपर की तरफ लगाएं. आंखों के आस-पास की संवेदनशील त्वचा पर इसे लगाने से बचें.
पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें जब तक यह हल्का सूख न जाए. पूरा सूखने से पहले, हाथों में थोड़ा सा पानी या गुलाब जल लेकर 2 मिनट के लिए चेहरे की सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा.
चेहरे को साफ और ठंडे पानी से धो लें. तौलिये से थपथपाकर चेहरा सुखाएं और तुरंत कोई अच्छा मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगा लें. बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें.