scorecardresearch
 

How to get Glowing Skin: महंगी क्रीम छोड़ें, रोजाना कच्चे दूध में केसर घोलकर लगाएं, झुर्रियों और ढीली स्किन की होगी छुट्टी

How to get Glowing Skin: अगर आप भी अपनी स्किन को जवान और सुंदर रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस खुशबू सुंदर बेहतरीन एंटी एजिंग नुस्खा बता रहे हैं जो अपने फेस पर कच्चे दूध में केसर घोलकर लगाती हैं.

Advertisement
X
ऐसे मिलेगी जवान स्किन (Photo: ITG)
ऐसे मिलेगी जवान स्किन (Photo: ITG)

How to get Glowing Skin: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और कसावट की कमी होना आम बात है. इनसे बचने के लिए महिलाएं अक्सर बाजार में मिलने वाली महंगी एंटी-एजिंग क्रीम और सीरम पर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं. लेकिन कई बार ये महंगे प्रोडक्ट्स भी मनचाहा असर नहीं दिखा पाते. अगर आप भी हमेशा जवां, खूबसूरत और बेदाग त्वचा चाहती हैं तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और 56 साल की उम्र में भी बला की खूबसूरत दिखने वालीं खुशबू सुंदर के इस सिंपल ब्यूटी सीक्रेट को अपना सकती हैं. 

कच्चा दूध और केसर का यह नेचुरल कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. कच्चा दूध स्किन को अंदर से साफ करता है और केसर रंगत को निखारकर उम्र के असर को कम करता है. आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका. 

सामग्री:

3-4 बड़े चम्मच ठंडा कच्चा दूध

10-12 धागे शुद्ध केसर

थोड़ा सा रुआं या कॉटन बॉल

बनाने और लगाने का तरीका

एक छोटी कांच की कटोरी में 3-4 चम्मच ठंडा कच्चा दूध लें. इसमें केसर के धागे डालकर कम से कम 30 से 40 मिनट के लिए रख दें, ताकि दूध में केसर का रंग और उसके सारे पोषक तत्व अच्छे से घुल जाएं.

इस मिश्रण को लगाने से पहले अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर अच्छी तरह पोंछ लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए.

Advertisement

तैयार किए गए केसर वाले कच्चे दूध में कॉटन बॉल (रुई) को डुबोकर अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं.

हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक चेहरे की मसाज करें ताकि दूध और केसर त्वचा की गहराई तक समा जाए.

इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें. नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से त्वचा टाइट, चमकदार और जवां बनी रहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement