scorecardresearch
 

Rajma Chaat: नाश्ते में रोज पराठे क्यों खाना, अब खाएं प्रोटीन से भरपूर राजमा की चाट, पेट भी भरेगा और टेस्ट भी मिलेगा

Rajma Chaat: नाश्ते में हर किसी का मन करता है कि वो कुछ टेस्टी खाए जो सेहत के लिए भी अच्छा हो. ऐसे में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर राजमा चाट सेहत और स्वाद का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. बिना तेल और झंझट के यह चटपटी चाट महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है.

Advertisement
X
राजमा चाट (Photo: ITG)
राजमा चाट (Photo: ITG)

Rajma Chaat: सुबह के नाश्ते में अक्सर हमारे घरों में पोहा, उपमा, पराठे या ब्रेड ही बनाए जाते हैं. लेकिन रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर मन ऊब जाता है और कई बार इनसे भरपूर पोषण भी नहीं मिल पाता. अगर आप अपने नाश्ते में कुछ ऐसा शामिल करना चाहते हैं जो खाने में बेहद चटपटा हो, पेट को देर तक भरा रखे और प्रोटीन से भरपूर हो तो राजमा चाट एक परफेक्ट ऑप्शन है. 

उबले हुए राजमा, ताजी क्रंची सब्जियों और चटपटे मसालों से बनी यह चाट ना सिर्फ वजन नियंत्रित रखने में मदद करती है, बल्कि दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी भी देती है. वजन घटाने वालों और सुबह की भागदौड़ में क्विक-हेल्दी ब्रेकफास्ट चाहने वालों के लिए यह एक बेस्ट डिश है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट रेसिपी.

सामग्री:

उबला हुआ राजमा – 1.5 कप (रातभर भिगोकर नमक के साथ उबाला हुआ)

प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)

टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ, बीज निकला हुआ)

खीरा – 1 (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)

उबला आलू – ½ कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, वैकल्पिक)

हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

अनार के दाने – 2 बड़ी चम्मच (मिठास और क्रंच के लिए)

Advertisement

नींबू का रस – 1-2 बड़ी चम्मच

भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच

चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

काला नमक व सादा नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि:

एक बड़े मिक्सिंग बाउल में उबला हुआ राजमा पानी निकालकर डाल दें.

अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, उबला आलू और अनार के दाने मिलाएं.

अब ऊपर से भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक छिड़कें.

अब इसमें नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालें. सभी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह आपस में टॉस करें ताकि सारे मसाले राजमा और सब्जियों में अच्छे से मिक्स हो जाएं.

आपकी प्रोटीन से भरपूर, चटपटी और न्यूट्रिशियस राजमा चाट तैयार है. इसे तुरंत सर्व करें और मजे से खाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement