Rajasthani Chana-Moong Dal: रोज-रोज एक जैसी दाल खाकर अगर आप भी बोर गए हैं और कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार लंच में राजस्थानी दाल बनाकर देखिए. दालें प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स मानी जाती हैं और इसलिए दालों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.राजस्थान में मूंगदाल की वड़ी तो खूब बनाई जाती है, लेकिन एक बार मूंग और चना दाल मिक्स ट्राई कीजिए. इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है, लेकिन इसे बनाने के लिए आपको कई सारी चीजों की जरूरत होती है.
जाने-माने शेफ संजीव कपूर ने राजस्थानी दाल की रेसिपी शेयर की है, जिसे बनाने के लिए आपको चना और मूंग दाल चाहिए होंगे. चावल और रोटी के साथ आप इस दाल को परोस सकते हैं, इसके लिए आपको बाजार से कुछ खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, रसोई में मौजूद देसी मसालों से ही यह आसानी से बन जाती है. आइए आपको राजस्थानी चना-मूंग दाल बनाने का तरीका बताते हैं.
चना-मूंग दाल के लिए सामग्री
चना-मूंग दाल बनाने का आसान तरीका
दाल तैयार करें
चना और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर कुकर में डालें, इसमें अदरक, हल्दी, नमक और पानी डालकर कुकर बंद कर दें. दाल को अच्छी तरह गलने तक पकाएं. कुकर का प्रेशर निकलने के बाद दाल को हल्का सा घोट लें, ताकि दाल एकसार हो जाए. ध्यान रखें कि दाल को बिल्कुल चिकना या हलवा जैसा नहीं करना है.
दाल में तड़का लगाएं
एक पतीले में देसी घी गर्म करें. इसमें हींग और जीरा डालें. अब बारीक कटा प्याज डालकर हल्का लाल होने तक भूनें. प्याज के हल्का लाल होते ही लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.
अब उबली हुई दाल तड़के में डालकर अच्छी तरह मिला दें. दाल को धीमी आंच पर कुछ मिनट पकने दें. आखिर में थोड़ा सा अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं. जब दाल के ऊपर घी दिखाई देने लगे, गैस बंद कर दें.