scorecardresearch
 

How to Make Ragi Chips: बाजार के महंगे चिप्स छोड़ें, घर पर बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार रागी चिप्स, हर कोई पूछेगा रेसिपी

How to Make Ragi Chips: अगर आप भी चाय के साथ नमकीन या चिप्स खाना पसंद करते हैं लेकिन बाजार की तली-भुनी चिप्स सेहत के लिए बहुत अच्छी नहीं होती हैं. ऐसे में यहां हम आपको घर पर ही टेस्टी रागी चिप्स बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं रागी चिप्स (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं रागी चिप्स (Photo: ITG)

How to Make Ragi Chips: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और मजेदार खाने का मन हो, तो अक्सर हम बाजार में मिलने वाले आलू के चिप्स या मैदा से बने नमकीन पैकेट खरीद लाते हैं. लेकिन बाजार के इन अनहाइजीनिक और अनहेल्दी स्नैक्स को छोड़कर अगर आप घर पर ही सुपर हेल्दी और क्रिस्पी रागी चिप्स बनाएं तो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी अनगिनत फायदे मिलेंगे.

मडुआ या नाचनी कैल्शियम, फाइबर और आयरन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है जो बच्चों के विकास, वजन घटाने और डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है. कई बार लोगों की शिकायत होती है कि रागी का आटा बिना ग्लूटेन होने के कारण बेलते समय टूट जाता है या चिप्स क्रिस्पी बनने के बजाय कड़क हो जाते हैं. अगर आप गर्म पानी में आटा पकाकर गूंधेंगे और हल्का-सा चावल का आटा या सूजी मिलाएंगे तो आपके चिप्स भी बाजार जैसे पतले, कुरकुरे और चटाकेदार बनेंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

सामग्री:

डो (आटे) के लिए:

1 कप रागी का आटा (नाचनी का आटा)

2 बड़े चम्मच चावल का आटा या बारीक सूजी (सुपर क्रंच के लिए)

1 कप पानी (उबालने के लिए)

1 छोटा चम्मच सफेद तिल , 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन (हाथों से क्रश की हुई)

Advertisement

1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 बड़ा चम्मच तेल या देसी घी (मोयन के लिए)

स्वादानुसार नमक

चटपटा मैजिक मसाला (ऊपर से छिड़कने के लिए):

1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

1/4 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर या पेरी-पेरी मसाला, 1/4 छोटा चम्मच काला नमक

बनाने की विधि:

एक बर्तन में 1 कप पानी उबलने रखें. पानी में नमक, 1 चम्मच तेल, अजवाइन, तिल, लाल मिर्च और हल्दी डालें. जब पानी उबलने लगे, तो गैस धीमी करें और रागी का आटा व चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.

गैस बंद कर दें और बर्तन को 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. भाप में रागी का आटा नरम हो जाता है और उसमें अच्छी बाइंडिंग आ जाती है, जिससे आटा बेलते समय बिल्कुल नहीं टूटता.

5 मिनट बाद आटे को एक परात में निकालें. जब आटा हल्का गुनगुना हो (हाथ लगाने लायक), तब हाथों पर थोड़ा-सा तेल लगाकर 3-4 मिनट तक मथते हुए एकदम चिकना और सॉफ्ट डो तैयार कर लें.

आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं. दो बटर पेपर के बीच में रखकर या सूखे चावल के आटे की मदद से लोई को एकदम पतला बेल लें. चिप्स जितने पतले बिले होंगे, उतने ही क्रिस्पी बनेंगे.

Advertisement

बेली हुई रोटी को कांटें से जगह-जगह छेद कर दें ताकि तलते समय चिप्स पूरियों की तरह फूले नहीं. अब चाकू या पिज्जा कटर की मदद से इसे तिकोने या आयताकार चिप्स के शेप में काट लें.

तलने या बेक करने का तरीका:

कड़ाही में तेल मध्यम गर्म करें. कटिंग किए हुए चिप्स को मध्यम-धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक तल लें.

180°C पर प्री-हीटेड एयर फ्रायर या ओवन में 10-12 मिनट के लिए बेक करें.

तले या बेक किए हुए गरमा-गरम चिप्स को एक बाउल में निकालें और तुरंत तैयार किया हुआ चाट मसाला व पेरी-पेरी मसाला छिड़ककर टॉस करें.

चिप्स को पूरी तरह ठंडा होने दें. तैयार हैं आपके क्रिस्पी और मसालेदार रागी चिप्स! इन्हें एयर-टाइट कंटेनर में रखकर 1 महीने तक आराम से खा सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement