Moong Dal Chaat: सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की मील में सबसे जरूरी होता है. यह हमें दिन भर काम करने के लिए एनर्जी देता है और हेल्दी रखने में भी मदद करता है. लेकिन हर दिन पोहा, उपमा या पराठे खाना काफी बोरिंग हो जाता है. अगर आप भी इस रूटीन से ब्रेक लेना चाहते हैं और कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो फटाफट बन जाए तो खाने में चटपटा हो और पेट को भी भारी न करे तो मूंग दाल चाट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.
विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर उबली मूंग दाल या अंकुरित मूंग से बनी यह चाट आपको दिनभर एक्टिव रखती है और इसके लाजवाब फ्लेवर्स हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद आते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका और कुछ खास सीक्रेट हैक्स.
मूंग दाल चाट बनाने की रेसिपी और सीक्रेट ट्रिक्स
सामग्री: 1 कप उबली हुई या अंकुरित मूंग दाल (आप अपनी पसंद से कोई भी ले सकते हैं)
1 बारीक कटा प्याज, 1 टमाटर, 1 ककड़ी या खीरा (बारीक कटा हुआ), 2 हरी मिर्च, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार काला नमक, नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया.
बनाने की विधि
एक मिक्सिंग बाउल में उबली या अंकुरित मूंग दाल लें. इसमें सभी कटी हुई सब्जियां (प्याज, टमाटर, खीरा) और हरी मिर्च मिलाएं.
अब ऊपर से काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें.
आखिर में फ्रेश नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह टॉस करें और तुरंत परोसें.
परफेक्ट मूंग दाल चाट के लिए सीक्रेट ट्रिक्स
दाल को ज्यादा न उबालें: अगर आप पीली या हरी मूंग दाल को उबालकर चाट बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसे सिर्फ एक सीटी आने तक या हल्का सॉफ्ट होने तक ही पकाएं. दाल ज्यादा गलनी नहीं चाहिए, वरना चाट का क्रंची टेक्सचर खत्म हो जाएगा.
क्रंच बढ़ाने के लिए ट्विस्ट: चाट में बेहतरीन क्रंच लाने के लिए आप इसमें बारीक कटे हुए सेब (Apple) के टुकड़े या थोड़े से भुने हुए अनार के दाने मिला सकते हैं. इससे चाट में एक बढ़िया खट्टा-मीठा स्वाद आता है.
सब्जियों का पानी सुखाएं: टमाटर और खीरा काटते समय उनके बीज वाला गीला हिस्सा निकाल दें. इससे चाट ज्यादा गीली या पानी जैसी नहीं होगी और लंबे समय तक फ्रेश रहेगी.