scorecardresearch
 

Pani Puri Masala Namkeen Recipe: शाम की चाय के साथ खाएं चटपटी 'पानी पूरी मसाला नमकीन', स्वाद में लाजवाब, 10 मिनट में होगी तैयार

शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है? बची हुई पानी पूरी से मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी पानी पूरी मसाला नमकीन. मूंगफली, सेव और चटपटे मसालों के साथ यह बाजार की मिलावटी नमकीन का बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन है और बच्चों और बड़ों सभी को खूब पसंद आएगी.

Advertisement
X
नमकीन को चाय के साथ खाने में मजा आता है. (PHOTO:AI)
नमकीन को चाय के साथ खाने में मजा आता है. (PHOTO:AI)

Pani Puri Masala Namkeen Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. चाय के साथ स्नैक्स सबको पसंद होते हैं, लेकिन हर बार बाजार से नमकीन से लाकर खाना महंगा पड़ता है. इसके साथ ही यह हमारी हेल्थ के लिए भी अच्छा नहीं होता है, बाजार में मिलने वाली मिलावटी चीजों से अच्छा है कि आप नमकीन घर पर ही बना लें. 

अगर आपके घर में पानी पूरी या गोलगप्पे की पूरियां बची हुई हैं, तो आप इनसे झटपट एक बेहद स्वादिष्ट और चटपटी पानी पूरी मसाला नमकीन तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसका स्वाद इतना मजेदार होता है कि बच्चे और बड़े सभी इसे खूब पसंद करेंगे. आइए आपको पानी पूरी मसाला नमकीन बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.

पानी पूरी मसाला नमकीन बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप पानी पूरी की पूरियां
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली
  • 2 बड़े चम्मच सेव या भुजिया
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • ½ चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं पानी पूरी मसाला नमकीन

Advertisement
  1. सबसे पहले गोलगप्पे को हल्का सा तोड़कर छोटे टुकड़ों में कर लें. अब एक बड़े बाउल में कटी हुई प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें.
  2. इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली, सेव या भुजिया और पानी पूरी के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. अब इसमें चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालेकर मिलाएं
  4. आखिर में इसमें नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपकी तीखी, चटपटी और क्रिस्पी पानी पूरी मसाला नमकीन तैयार है.

स्वाद बढ़ाने के लिए टिप

अगर आपको ज्यादा तीखा स्वाद पसंद है, तो इसमें थोड़ी सी हरी चटनी या लाल मिर्च का तड़का भी मिला सकते हैं. हालांकि, इसे तुरंत सर्व करें ताकि पानी पूरी की पूरियां क्रिस्पी बनी रहें.

इस तरीके से करें स्टोर

अगर आप इस पानी पूरी मसाला नमकीन को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और नींबू का रस न मिलाएं. ये चीजें नमकीन को जल्दी नरम कर सकती हैं. इसके लिए पानी पूरी की पूरियों को छोटे टुकड़ों में तोड़कर एयरटाइट कंटेनर में रखें और इसमें भुनी हुई मूंगफली, सेव या भुजिया और सभी सूखे मसाले मिलाकर स्टोर करें. इस तरह नमकीन कई दिनों तक क्रिस्पी बनी रह सकती है. जब भी सर्व करना हो, तभी इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस और हरा धनिया मिलाएं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement