scorecardresearch
 

Paneer Bread Pakoda: सादा ब्रेड पकौड़े बहुत खा लिए, अब नाश्ते में बनाएं पनीर की स्टफिंग वाला क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ा, देखते ही मुंह में आएगा पानी

Paneer Bread Pakoda: अगर आपने भी अभी तक केवल सादा और आलू वाला ब्रेड पकौड़ा ही खाया है तो ये खबर आपके लिए ही है. यहां हम आपको आलू की जगह पनीर, हरी मिर्च, हरा धनिया और प्याज की स्टफिंग वाला लाजवाब और करारा ब्रेड पकौड़े की रेसिपी बता रहे हैं जिसे अगर आपने एक बार बना लिया तो आप हर संडे इसे ही खाया करेंगे.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ा (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ा (Photo: ITG)

भारत में सुबह या शाम के नाश्ते की बात हो और प्लेट में पकौड़े न सजे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. खासकर चाय के शौकीनों के लिए आलू और सादे ब्रेड पकौड़े ऑल-टाइम फेवरेट स्नैक्स हैं. लेकिन रोज-रोज वही एक जैसा सादा ब्रेड पकौड़ा खाकर मुंह का जायका थोड़ा बोरिंग हो जाता है. अगर आप भी इस वीकेंड या छुट्टियों के दिन अपने नाश्ते की टेबल पर कुछ खास और चटाकेदार परोसना चाहते हैं तो पनीर वाला ब्रेड पकौड़ा आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है.

यह साधारण ब्रेड पकौड़े का एक बेहद रिच और डिलीशियस वर्जन है, जिसमें तीखे-चटपटे उबले आलुओं के साथ पनीर की एक मोटी और क्रीमी स्लाइस लगाई जाती है. बाहर से बेसन की क्रिस्पी और करारी लेयर और अंदर से सॉफ्ट पनीर-आलू का कॉम्बिनेशन हर एक बाइट में लाजवाब स्वाद देता है. इसे देखते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के मुंह में पानी आ जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान और बिल्कुल हलवाई स्टाइल स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.

सामग्री (Ingredients):
ब्रेड स्लाइस: 6-8 (व्हाइट या ब्राउन)

पनीर: 200 ग्राम (पतली चौकोर स्लाइस में कटा हुआ)

उबले हुए आलू: 3-4 (मैश किए हुए)

बेसन: 2 कप

हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)

बारीक कटा हरा धनिया: आधा कप

अदरक का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच

Advertisement

धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच

चाट मसाला या अमचूर: 1 छोटा चम्मच

अजवाइन: आधा छोटा चम्मच (बेसन के लिए)

बेकिंग सोडा (मीठा सोडा): 1 चुटकी (पकौड़े को फुलाने के लिए)

हरी चटनी: आधा कप (ब्रेड पर लगाने के लिए)

नमक: स्वादानुसार

तेल: तलने के लिए

बनाने का तरीका
अब इसमें अजवाइन (हाथों से क्रश करके), हल्दी, थोड़ी सी लाल मिर्च, एक चुटकी बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा और स्मूथ घोल (बैटर) तैयार कर लें. ध्यान रहे घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा, ताकि ब्रेड पर अच्छी कोटिंग आ सके. इसे 10 मिनट सेट होने दें.

एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें. इसमें अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब मैश किए हुए आलू, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, चाट मसाला, अमचूर और नमक डालकर आलुओं को 2-3 मिनट अच्छे से भून लें. अंत में हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग को ठंडा होने दें.

दो ब्रेड स्लाइस लें. एक ब्रेड पर हरी चटनी लगाएं और उस पर तैयार आलू की स्टफिंग की एक पतली परत फैलाएं. अब इसके ऊपर पनीर की एक पतली स्लाइस रखें. दूसरी ब्रेड से इसे कवर करके सैंडविच की तरह बंद कर दें और बीच से ट्रायंगल शेप में काट लें.

Advertisement

एक कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गर्म करें. आंच को मध्यम रखें. अब तैयार ब्रेड सैंडविच को बेसन के घोल में चारों तरफ से अच्छी तरह डुबोएं और धीरे से गर्म तेल में डाल दें.

पकौड़े को दोनों तरफ से अलट-पलट कर हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. तेल से निकाल कर एक्स्ट्रा ऑयल सुखा लें. आपका गरमा-गरम, मुंह में पानी ला देने वाला पनीर ब्रेड पकौड़ा तैयार है. इसे टोमैटो केचप और हरी चटनी के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement