scorecardresearch
 

Paneer Lababdar: बोरिंग आलू-छोलें छोड़ें, डिनर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा पनीर लबाबदार, चावल-पूड़ी संग लगेगा टेस्टी

Paneer Lababdar: अगर आप भी आज करवा चौथ के डिनर में कुछ टेस्टी खाना चाहती हैं तो रेस्ट्रॉन्ट से नहीं बल्कि घर पर आसानी से पनीर लबाबदार की रेसिपी ट्राई करें. यहां हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
करवा चौथ पर बनाएं पनीर लबाबदार (Photo: ITG)
करवा चौथ पर बनाएं पनीर लबाबदार (Photo: ITG)

रात के डिनर में रोज-रोज वही साधारण आलू की सब्जी या दाल खाकर अगर आप बोर हो चुकी हैं, तो इस बार कुछ रिच, क्रीमी और बेहद स्वादिष्ट ट्राई करें. रेस्टोरेंट और ढाबों पर मिलने वाली पनीर लबाबदार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसकी मलाईदार और गाढ़ी ग्रेवी का स्वाद ऐसा होता है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाता है.

अच्छी बात यह है कि आप होटल जैसी महंगी और रिच पनीर लबाबदार घर पर ही बहुत आसानी से बना सकती हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और वो सीक्रेट ट्रिक जिससे ग्रेवी एकदम गाढ़ी और मलाईदार तैयार होगी.

आवश्यक सामग्री:

पनीर: 250 ग्राम (चौकोर टुकड़ों में कटे हुए)

प्याज: 2 बड़े (बारीक कटे या पेस्ट)

टमाटर: 3-4 मध्यम आकार के (प्यूरी)

काजू: 10-12 (15 मिनट पानी में भीगे हुए)

अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच

मक्खन और थोड़ा सा तेल: 2-3 बड़े चम्मच

फ्रेश क्रीम या मलाई: 3-4 बड़े चम्मच

कसूरी मेथी: 1 छोटी चम्मच

खड़े मसाले (तेज पत्ता, छोटी इलायची, दालचीनी, लौंग)

मसाले: कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक

गाढ़ी और मलाईदार ग्रेवी बनाने की सीक्रेट ट्रिक:

ग्रेवी को रेस्टोरेंट जैसी रिच और क्रीमी बनाने के लिए भीगे हुए काजू का पेस्ट और थोड़े से कद्दूकस किए हुए पनीर को ग्रेवी में जरूर मिलाएं. इससे ग्रेवी प्राकृतिक रूप से गाढ़ी और मलाईदार बनती है. प्याज और टमाटर को भूनने से पहले मक्खन में हल्का पकाकर पीसने से भी टेक्सचर बहुत स्मूथ आता है.

Advertisement

बनाने की विधि:

काजू और टमाटर प्यूरी: भीगे हुए काजू को मिक्सी में पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें. इसी तरह टमाटर की प्यूरी भी अलग तैयार कर लें.

ग्रेवी का बेस तैयार करें: एक कढ़ाई में 1 चम्मच मक्खन और थोड़ा तेल गरम करें. इसमें खड़े मसाले, अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

मसाले भूनें: अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें. इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और तेल छोड़ने तक अच्छी तरह पकाएं.

काजू पेस्ट और क्रीम: जब मसाला पक जाए, तब इसमें काजू का पेस्ट और थोड़ा सा पानी डालकर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. अब इसमें फ्रेश क्रीम और क्रश की हुई कसूरी मेथी मिलाएं.

पनीर मिलाएं: अंत में पनीर के टुकड़े और थोड़ा सा गरम मसाला ग्रेवी में डालें. इसे ढककर 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें, ताकि पनीर के अंदर तक सारे फ्लेवर चले जाएं.

गरमा-गरम रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर लबाबदार को बटर नान, लच्छा पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement