scorecardresearch
 

UPSSSC PET Exam: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, प्रयागराज में बंद रहेंगे स्कूल, जानिए अपडेट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से आयोजित की जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2026) को देखते हुए प्रयागराज जिले में बड़ा फैसला लिया गया है. 30 अक्टूबर को जिले के कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. संतोष कुमार राय ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर सभी प्रधानाचार्यों को इसका सख्त अनुपालन करने का निर्देश दिया है.

Advertisement
X

यदि आप प्रयागराज में रहते हैं और स्कूल जाने वाले छात्र हैं या अभिभावक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. यूपी सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की बहुप्रतीक्षित पीईटी (PET 2026) परीक्षा के चलते प्रयागराज जिले में 30 अक्टूबर को स्कूलों में शैक्षणिक छुट्टी घोषित की गई है.

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ. संतोष कुमार राय ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 30 अक्टूबर को कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे. यह आदेश जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई (CBSE), आईसीएससी (ICSE) और अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा. आदेश में सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे इस शैक्षणिक अवकाश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें.

बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली पीईटी (Preliminary Eligibility Test) परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है. इस साल ग्रुप 'सी' (Group C) की तमाम भर्तियों में शामिल होने के लिए 35 लाख से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

Advertisement

तीन दिनों में आयोजित हो रही है परीक्षा

UPSSSC ने विधान परिषद चुनावों व अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया था. अब PET 2026 की परीक्षा तीन निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जा रही है:

पहला दिन: 25 अक्टूबर 2026 (संपन्न हो चुका है)
दूसरा दिन: 30 अक्टूबर 2026
तीसरा दिन: 1 नवंबर 2026

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सलाह

परीक्षा केंद्रों पर भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए अभ्यर्थियों को समय से काफी पहले पहुंचने की सलाह दी गई है. परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) और उसकी फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement