पटना में दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. 1799 दारोगा बहाली की मेन्स परीक्षा रद्द किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदर्शन कर रहे इन अभ्यर्थियों की स्पष्ट मांग है कि मेन्स परीक्षा रद्द करने के फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और जल्द से जल्द शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित की जाए.