scorecardresearch
 

How to make Crispy Pakoda: बारिश के बीच घर पर बनाएं मूंग दाल और प्याज पकौड़े, बढ़ जाएगा चाय का स्वाद

How to make Crispy Pakoda: उत्तर भारत में बारिश और बादलों ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई है. ऐसे में इस सुहाने मौसम का मजा लेने के लिए मूंग दाल और प्याज के क्रिस्पी पकौड़े एकदम परफेक्ट हैं. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं मूंग दाल और प्याज के पकौड़े (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं मूंग दाल और प्याज के पकौड़े (Photo: ITG)

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है. हल्की-फुल्की बारिश और बादलों ने राहत दी है. बारिश और गरमा-गरम पकौड़ों का गहरा नाता है. जैसे ही आसमान में काले बादल छाते हैं और मिट्टी की सोंधी खुशबू आने लगती है. हर घर में पकौड़ों की फरमाइश शुरू हो जाती है.

अगर ऐसे में आपको भी चाय और पकौड़ों की तलब हो रही है तो यहां हम आपको मूंग दाल और प्याज के बनें क्रिस्पी पकोड़ों की रेसिपी बता रहे हैं. बेसन के पकौड़े तो हम अक्सर खाते हैं लेकिन इस बार आप मूंग दाल के पकौड़े ट्राई करें. बाहर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से मुलायम ये पकौड़े न केवल सेहतमंद हैं बल्कि बनाने में भी बेहद आसान हैं. 

पकौड़े के लिए तैयार कर लें सामग्री

धुली मूंग दाल: 1 कप (2-3 घंटे भीगी हुई)

प्याज: 2 बड़े (लंबे स्लाइस में कटे हुए)

हरी मिर्च: 3-4 (बारीक कटी हुई)

अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

साबुत धनिया: 1 चम्मच (दरदरा कुटा हुआ)

हल्दी पाउडर: आधा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: स्वादानुसार

हींग: एक चुटकी

नमक: स्वादानुसार

तेल: तलने के लिए

Advertisement

बनाने का तरीका
सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल दें और इसे बिना पानी डाले (या बहुत कम पानी के साथ) दरदरा पीस लें. ध्यान रहे कि पेस्ट बारीक न हो.

अब इस दाल के मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालें और इसे 2-3 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें, इससे पकौड़े कुरकुरे बनेंगे.

दाल में लंबे कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया डालें.

इसके बाद इसमें दरदरा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तो हाथों या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे पकौड़े तेल में डालें.

पकौड़ों को धीमी से मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें.

तैयार पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालें और धनिए की तीखी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement