scorecardresearch
 

रेगिस्तान में गर्दा उड़ाती Sierra EV, लॉन्च से पहले Video में दिखा दमदार लुक

Tata Sierra EV जल्द ही लॉन्च होने वाली है. इस ईवी को कंपनी ने अनवील कर दिया है. अनवील वीडियो में ये कार रेगिस्तान में रफ्तार भरती दिख रही है. ये कार ऑल वील ड्राइव फीचर के साथ आएगी. इसमें प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा. कार के डिजाइन में कंपनी ने कुछ बदलाव भी किए हैं. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होने वाला है.

Advertisement
X
Tata Sierra EV ऑल वील ड्राइव फीचर के साथ आएगी. (Photo: ITG)
Tata Sierra EV ऑल वील ड्राइव फीचर के साथ आएगी. (Photo: ITG)

टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा ईवी (Sierra EV) को लेकर आ रही है. इस एसयूवी को कंपनी 30 जून को लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस एसयूवी को अनवील कर दिया है. इसमें मिलने वाले कई फीचर्स का अब हमें आइडिया है. ये कार क्वाड वील ड्राइव (ऑल वील ड्राइव) के साथ आएगी. 

ब्रांड लगातार इस एसयूवी से जुड़े वीडियोज शेयर कर रहा है. कंपनी ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये कार रेगिस्तान में रफ्तार भरती नजर आ रही है. यहां कंपनी ने उसी स्ट्रैटजी को अपनाया है, जो उन्होंने टाटा हैरियर ईवी की लॉन्चिंग में अपनाई थी. हैरियर ईवी को टाटा एलीफेंट रॉक पर लेकर गई थी. वहीं सिएरा ईवी को कंपनी रेत के पहाड़ पर ले जाएगी.

रिवील हुआ डिजाइन

अभी तक टाटा ने इस कार के डिजाइन को अलग-अलग हिस्सों में दिखाया था. लेकिन अब कंपनी ने इस कार के डिजाइन को पूरी तरह से रिवील कर दिया है. लेटेस्ट वीडियो में कार के एक्सटीरियर डिजाइन को साफ-साफ देखा जा सकता है. ब्रांड ने सिएरा ICE (इंटरनल कंबस्चन इंजन) वाले डिजाइन को यहां भी बरकरार रखा है. 

ये कार बॉक्सी डिजाइन के साथ आती है. साथ ही कंपनी ने इसमें ईवी वाली खूबियां भी जोड़ी हैं, जिससे ये अपने ICE वर्जन से अलग दिखती है. कार बॉडी कलर ग्रिल के साथ आती है, जो ICE वर्जन में नहीं मिलता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: SUV मार्केट में Baby Patrol की एंट्री, CRETA-SIERRA से टक्कर, इस तारीख को होगी लॉन्च

ब्रांड ने ऐसा करने के लिए बंपर में थोड़े बदलाव भी किए हैं. इसके साथ ही कार नए एलॉय वील्स के साथ आएगी. कार के दरवाजों पर .ev की बैजिंग मिलेगी और QWD का बैज भी कंपनी ने जोड़ दिया है. 

फीचर्स की होगी भरमार

इंटीरियर की बात करें, तो कार का कैबिन अपने ICE वर्जन से काफी मिलता है. इसमें थ्री स्क्रीन सेटअप मिल सकता है, जो पूरे डैशबोर्ड पर फैला होगा. ये कार 10.25 इंच के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच के सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3 इंच के पैसेंजर डिस्प्ले के साथ आएगी. 

यह भी पढ़ें: Exclusive: Tata Sierra CNG का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च होगी या नहीं, कंपनी ने बताया प्लान

सिएरा ईवी में हमें तमाम फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. ये कार पैनोरोमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेज फ्रंट सीट्स, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और मल्टी ड्राइव मोड्स के साथ आएगी. सेफ्टी के लिए इसमें कई एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. कार की बैटरी और रेंज के बारे में आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं है. 

कयास हैं कि कंपनी इसमें हैरियर ईवी वाला ही सेटअप इस्तेमाल कर सकती है. कार में हैरियर ईवी की तरह 65kWh और 75kWh की बैटरी मिल सकती है. ऑल वील ड्राइव वाला फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में होगा, जिसमें 75kWh की बैटरी मिलेगी. हालांकि, ये कार हैरियर ईवी से बेहतर रेंज ऑफर करेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement