केतन हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग को लेकर भावुक अपील की है. बेटे को खोने का दर्द झेल रहे पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग उठाई है. परिवार का कहना है कि दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो समाज के लिए उदाहरण बने. इस मामले ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज कर दी है.