scorecardresearch
 

How to Make Ker Sangri ki sabji: रोज वही पनीर-छोले खाकर हो गए बोर? अब बनाएं काजू-किशमिश के तड़के वाली केर सांगरी, स्वाद ऐसा कि खा जाएंगे पूरी कटोरी

How to Make Ker Sangri ki sabji: अगर आप भी संडे, त्योहार या किसी खास मौके पर केवल पनीर, राजमा और छोले की ही सब्जी बनाते चल आ रहे हैं तो जरा ठहरिए. यहां हम आपको राजस्थान की मशहूर केर सांगरी की सब्जी की आसान रेसिपी बता रहे हैं जिसे आपने एक बार बना लिया तो पनीर और छोले भूल जाएंगे.

Advertisement
X
केर सांगरी की सब्जी (Photo: ITG)
केर सांगरी की सब्जी (Photo: ITG)

How to Make Ker Sangri ki sabji: जब भी राजस्थान के खान-पान की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में दाल-बाटी-चूरमा का नाम आता है. लेकिन राजस्थान के शाही जायके का सफर यहीं खत्म नहीं होता. मारवाड़ की सूखी और रेतीली धरती पर उगने वाली केर सांगरी एक ऐसी पारंपरिक और मशहूर सब्जी है जिसका चटपटा और खट्टा-मीठा स्वाद अगर आपने एक बार चख लिया तो आप दाल-बाटी का स्वाद भी भूल जाएंगे.

काजू, किशमिश और खास मसालों के तड़के के साथ बनने वाली यह सब्जी राजस्थान की शादियों और शाही दावतों की जान होती है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बिना पानी के सिर्फ तेल और मसालों में तैयार होती है, जिससे यह कई दिनों तक खराब नहीं होती. आइए जानते हैं इस लाजवाब राजस्थानी डिश की बेहद आसान रेसिपी.

केर सांगरी की रेसिपी की सामग्री

सांगरी: 1 कप केर: एक चौथाई कप

कपकाजू और किशमिश: 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक, शाही अंदाज के लिए)

अमचूर पाउडर या सूखी अमचूर की कलियां:

1 बड़ा चम्मच दही (अच्छे से फेंटा हुआ)

सरसों का तेल या शुद्ध घी: 3-4 बड़े चम्मच

साबुत सूखी लाल मिर्च: 3-4

हींग: आधा छोटा चम्मच

जीरा: 1 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1.5 छोटा चम्मच

Advertisement

धनिया पाउडर: 1 बड़ा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

बनाने का तरीका
उबालने की तैयारी: केर और सांगरी को अच्छी तरह साफ करके रातभर (या 7-8 घंटे के लिए) पानी में भिगोकर रख दें. अगले दिन इन्हें साफ पानी से 2-3 बार धो लें ताकि मिट्टी निकल जाए.

उबालना: एक कुकर या बर्तन में धुले हुए केर-सांगरी, थोड़ा सा नमक और पानी डालकर 1-2 सीटी आने तक उबाल लें. उबलने के बाद इनका पानी छान लें और अलग रख दें.

तड़का लगाना: एक कड़ाही में सरसों का तेल या घी गर्म करें. गर्म होने पर जीरा, हींग और साबुत सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं.

मसाले भूनना: अब आंच धीमी करें और इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा पानी डालें ताकि मसाले जलें नहीं. मसालों को तेल छोड़ने तक भूनें.

दही और ड्राई फ्रूट्स: अब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. इसके बाद काजू, किशमिश और अमचूर की कलियां डाल दें.

केर सांगरी मिलाना: मसाले पकने के बाद उबले हुए केर-सांगरी और स्वादानुसार नमक डालें. अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसाले केर-सांगरी में सोख जाएं.

दम देना: कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट के लिए पकने दें ताकि सारे फ्लेवर आपस में मिल जाएं. (ध्यान रहे, इसमें ऊपर से पानी नहीं डालना है).

Advertisement

सर्व करना: गैस बंद करें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें. आपकी गरमा-गरम, चटपटी राजस्थानी केर सांगरी तैयार है. इसे बाजरे की रोटी, बेझड़ की रोटी या सादे परांठे के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement