scorecardresearch
 

How to make Chaas: तड़का छाछ में मिलाएं ये एक चीज, बोरिंग दाल-सब्जी का बढ़ेगा स्वाद, गर्मी में बॉडी रहेगी ठंडी-ठंडी

चिलचिलाती गर्मी और तपती दोपहर में अगर खाने के साथ कुछ ठंडा मिल जाए तो दिन बन जाता है. छाछ ना केवल गर्मी में शरीर को ठंडक देती है बल्कि खाने का स्वाद भी बढ़ाती है लेकिन अगर आप सादा छाछ पीकर बोर हो गए हैं तो यहां हम आपको खीरे की तड़का छाछ की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
How to make Chaas cucumber tadka chaas
How to make Chaas cucumber tadka chaas

गर्मियों के मौसम में दही और छाछ ज्यादातर लोग अपने लंच और डिनर में शामिल करते हैं. यह सेहत के लिए हेल्दी भी होती है. छाछ न केवल प्यास बुझाती है बल्कि हमारे पाचन तंत्र के लिए भी अच्छी है. लेकिन अगर आप भी रोज-रोज सादा छाछ पीकर ऊब गए हैं और कुछ ट्विस्ट चाहते हैं तो आपको खीरे की छाछ जरूर ट्राई करनी चाहिए. 

खीरे में पानी की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और जब इसमें राई, कड़ी पत्ते और हींग का तड़का लगता है तो इसकी खुशबू भूख को और बढ़ा देती है. यह लो-कैलोरी ड्रिंक वजन कम करने वालों के लिए भी सबसे बढ़िया समर ड्रिंक है.

खीरे की तड़का छाछ के लिए तैयार कर लें ये चीजें
ताजा दही या फिर छाछ

ठंडा पानी: 2 कप

खीरा: 1 मध्यम आकार का (कद्दूकस किया हुआ)

भुना जीरा पाउडर: 1 चम्मच

काला नमक: स्वादानुसार

बारीक कटा हरा धनिया: 1 बड़ा चम्मच

तड़के के लिए

तेल या घी: 1 छोटा चम्मच

राई (सरसों के दाने): 1/2 चम्मच

हींग: एक चुटकी

करी पत्ता: 5-6

सूखी लाल मिर्च: 1 (ऐच्छिक)

बनाने का तरीका

एक बड़े बर्तन में दही और ठंडा पानी डालकर मथनी या विस्कर से अच्छी तरह मथ लें.

Advertisement

अब इस छाछ में कद्दूकस किया हुआ खीरा, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और हरा धनिया मिलाएं.

एक छोटे तड़का पैन में घी या तेल गरम करें. इसमें राई, हींग, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकाएं.

तैयार तड़के को तुरंत छाछ के ऊपर डालें और बर्तन को 1 मिनट के लिए ढंक दें ताकि मसालों की खुशबू छाछ में समा जाए.

इसे बर्फ के टुकड़े डालकर बिल्कुल ठंडा-ठंडा लंच के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement