scorecardresearch
 

How to Get Glowing Skin: महंगे फेशियल का चक्कर छोड़ें, बेसन में मिलाकर लगाएं चुकंदर का रस, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

How to Get Glowing Skin: अगर आपकी स्किन पर भी काले धब्बे, प्रीमैच्योर एजिंग या फिर डलनेस आ गई है तो यहां हम आपको बेसन और चुकंदर के रस से बना एक फेस पैक बता रहे हैं. ये आपकी स्किन को टाइट रखेगा और गुलाबी निखार भी देगा.

Advertisement
X
अब चमकेगी स्किन (Photo: ITG)
अब चमकेगी स्किन (Photo: ITG)

How to Get Glowing Skin: आजकल बेदाग और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग पार्लर में हजारों रुपये खर्च करके महंगे-महंगे फेशियल करवाते हैं. लेकिन इन केमिकल युक्त ट्रीटमेंट्स का असर कुछ ही दिनों में खत्म हो जाता है और त्वचा फिर से बेजान दिखने लगती है. अगर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के नेचुरल और परमानेंट ग्लो चाहती हैं तो आपकी रसोई में ही इसका इलाज मौजूद है.

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चुकंदर और त्वचा को डीप क्लीन करने वाला बेसन, दोनों मिलकर एक बेहतरीन स्किन ब्राइटनिंग पैक बनाते हैं. चुकंदर का रस त्वचा को अंदर से हाइड्रेट कर प्राकृतिक गुलाबी रंगत देता है, जबकि बेसन डेड स्किन सेल्स को हटाता है. आइए जानते हैं महंगे फेशियल को टक्कर देने वाले इस होममेड फेस पैक को बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका.

सामग्री:

बेसन– 2 बड़ी चम्मच

ताजा चुकंदर का रस– 2 से 3 बड़ी चम्मच

कच्चा दूध या गुलाब जल – 1 छोटा चम्मच (स्किन टाइप के अनुसार)

शहद – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक, ड्राई स्किन के लिए)

बनाने की विधि:

सबसे पहले एक छोटे आकार के चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब इसे एक साफ सूती कपड़े में डालकर निचोड़ लें, जिससे इसका ताजा रस निकल आएगा.

Advertisement

एक साफ कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें. अब इसमें आवश्यकतानुसार ताजा चुकंदर का रस डालें ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन सके.

अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो इसमें आधा चम्मच शहद और थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो दूध की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल करें.

सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें ताकि एक गाढ़ा और मखमली पेस्ट तैयार हो जाए. ध्यान रहे कि इसमें गुठलियां न रहें.

इस्तेमाल का तरीका:

सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.

अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर ऊपर की दिशा में समान रूप से लगाएं. आँखों के आसपास के संवेदनशील हिस्से को छोड़ दें.

इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें ताकि यह हल्का सूख जाए.

सूखने के बाद हाथों में थोड़ा सा पानी या गुलाब जल लेकर चेहरे की 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में हल्की मसाज करें.

इसके बाद चेहरे को साफ और ठंडे पानी से धो लें. चेहरा पोंछने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement