scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

मेरी जान तिरंगा है... आजादी के रंग में नहाया देश, कश्मीर से कर्नाटक तक जश्न

independence day
  • 1/7

देशभर में आजादी के पावन पर्व पर अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं. जम्मू-कश्मीर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों तक लोगों ने अपने-अपने अंदाज में आजादी का जश्न मनाया. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय तिरंगे के रंगों में रोशन इंडिया गेट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. (PTI)

independence day
  • 2/7

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाले कर्तव्य पथ पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. दिल्ली में आजादी का जश्न काफी धूमधाम से मनाया गया. अन्य स्थलों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए. (PTI)

independence day
  • 3/7

कर्नाटक में भी आजादी के जश्न का अलग रंग देखने को मिला. चिक्कमगलुरु में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लोग और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए और इस खास मौके का जश्न मनाया.(PTI)
 

Advertisement
independence day
  • 4/7

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी स्वतंत्रता दिवस का अलग रंग देखने को मिला. 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लिए बच्चे पारंपरिक पीली टैक्सी से बाहर देखते नजर आए. बच्चों के हाथों में तिरंगा और कोलकाता की पहचान मानी जाने वाली पीली टैक्सी ने आजादी के जश्न की अलग तस्वीर पेश की.(PTI)

independence day/jammu and kashmir
  • 5/7

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आए. शहर के घंटाघर के पास सुरक्षाकर्मी सतर्कता के साथ निगरानी करते दिखे. स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षाबल इलाके में लगातार नजर बनाए रहे.(PTI)

independence day in jammu and kashmir
  • 6/7

जम्मू में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न उत्साह के साथ मनाया गया. मौलाना आजाद स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. छात्रों की प्रस्तुति ने समारोह में अलग रंग भर दिया और आजादी के पर्व का उत्साह स्टेडियम में भी देखने को मिला.(PTI)

Trisha Krishnan
  • 7/7

तमिलनाडु में CM थलपति विजय ने तिरंगा फहराया. उनकी दोस्त तृषा कृष्णन ने सैल्यूट किया. (PTI Photo)

Advertisement
Advertisement