scorecardresearch
 

How to Prevent Bananas: न गलेगा, न पड़ेगा काला; गर्मियों में हफ्तेभर तक केले रहेंगे फ्रेश, आजमाएं ये देसी नुस्खा

गर्मी अपने प्रंचड रूप में है और इस मौसम में खाना अगर गलती से बाहर रह जाए तो फौरन खराब हो जाता है. अक्सर ही हम देखते हैं कि केले कुछ दिनों में ही काले पड़ जाते हैं या गलने लगते हैं, जिसे देखकर फिर कोई उनको खाना पसंद नहीं करता है. मगर क्या

Advertisement
X
केले फ्रिज में नहीं रखने चाहिए (PHOTO:ITG/AI )
केले फ्रिज में नहीं रखने चाहिए (PHOTO:ITG/AI )

How to Prevent Bananas: अप्रैल खत्म होने अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं और गर्मी अपने प्रंचड रूप में आ चुकी है. इस मौमस में फ्रिज के बाहर हर चीज कुछ ही समय में खराब हो जाती है और गर्मियों में फल तो बहुत ही जल्दी खराब हो जाते हैं और केले तो सबसे ज्यादा जल्दी पकने वाले फलों में से एक हैं.

अक्सर हम एक साथ दर्जन भर केले खरीद लेते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते हैं, वही केले काले पड़ने लगते हैं और ज्यादा पक जाते हैं, जिनको देखकर उनको कोई भी खाना तो दूर हाथ लगाने को भी तैयार नहीं होता है. इस समय बस दिल में बस यही ख्याल आता है, काश ये कुछ दिन और ताजे रह जाते. 

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक बेहद आसान और असरदार नुस्खा बताया है, जिससे केले लंबे समय तक फ्रेश रह सकते हैं. ऐसे में आपको उनको लंबे समय तक खा सकते हैं और इससे आपके पैसे भी बर्बाद नहीं होंगे. 

क्यों जल्दी पक जाते हैं केले?

केले एक ऐसा फल है जो एथिलीन गैस छोड़ता है, यही गैस केले को जल्दी पकाने का काम करती है. जब केले एक साथ रखे होते हैं, ऐसे में सारे केलों में से अधिक गैस बनती है और इसी वजह से सारे ही केले जल्दी पकने लगते हैं. गर्मी के दिनों में तो टेम्परेचर वैसे भी हाई होता है, जिसमें यह प्रोसेस कई गुना तेज हो जाता है. 

Advertisement

मास्टरशेफ का आसान नुस्खा

मास्टरशेफ पंकज का कहना है कि केले को ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखने के लिए बस एक छोटा सा उपाय ही आपके बहुत काम आ सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे और घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों से ही आप इस समस्या का हल कर सकते हैं. केलों को लंबा समय तक फ्रेश रखने के लिए आपको केले के ऊपरी हिस्से यानी डंठल को प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉयल से अच्छी तरह लपेट देना है.

क्यों काम करता है ये तरीका?

जब आप केले के डंठल को कवर करते हैं, तो यह छोटा सा स्टेप एथिलीन गैस के निकलने के प्रोसेस को स्लो कर देता है, जिससे केले जल्दी नहीं पकते. इस तरीके से केले 4 से 5 दिन ज्यादा तक फ्रेश रह सकते हैं.

इन बातों रखें ध्यान 

  1. इन आसान नुस्खों के अलावा कुछ बातों का भी ख्याल रखना होगा, तभी  केलों को हमेशा ठंडी और हवादार जगह पर रखें.
  2. उन्हें फ्रिज में रखने से बचें, क्योंकि ठंड में उनका छिलका काला पड़ सकता है.
  3. केले को दूसरे फलों जैसे सेब या आम के पास न रखें, क्योंकि ये भी एथिलीन गैस छोड़ते हैं.
     
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement