scorecardresearch
 

Collagen Serum for Skin: झुर्रियां-ढीली स्किन होगी दूर! चावल के मांड में बादाम का तेल मिलाकर बनाएं कोलेजन सीरम, चमकेगा चेहरा

Collagen Serum for Skin: आजकल के दौर में कई लोगों को वक्त से पहले ही झुर्रियों, फाइन लाइंस या ढीली स्किन की शिकायत होने लगी है जिसका कारण खराब खानपान और लाइफस्टाइल है. ऐसे में हम आपको घर पर एक ऐसी देसी सीरम बनाने का तरीका बता रहे हैं जो आपकी स्किन को अंदर से पोषण देकर उसे फिर से ग्लोइंग बना सकता है.

Advertisement
X
ऐसे पाएं टाइट और ग्लोइंग स्किन (Photo: ITG)
ऐसे पाएं टाइट और ग्लोइंग स्किन (Photo: ITG)

Collagen Serum for Skin: बढ़ती उम्र, प्रदूषण और खराब जीवनशैली का सबसे पहला असर हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगता है. समय के साथ स्किन का नेचुरल कोलेजन कम होने लगता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और स्किन ढीली पड़ने लगती है. लेकिन आजकल कई लोगों को उम्र से पहले ही ये दिक्कतें होने लगी हैं. ऐसे में घबराकर लोग या तो पार्लर के महंगे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट्स का सहारा लेने लग जाते हैं या फिर महंगी क्रीम, सीरम जैसे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने लगते हैं. इसके बजाय अगर आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को हेल्दी कर लेते हैं और कुछ प्राकृतिक घरेलू नुस्खों का सहारा लेंते हैं तो आप वक्त से पहले खराब हो रही स्किन को लंबे समय तक सुंदर और जवान रख सकते हैं.

चावल का मांड यानी स्टार्च वाला चावल का पानी स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाने के लिए कोरियाई स्किन केयर रूटीन में बहुत ही पॉपुलर है. वहां चावल के पानी और मांड का इस्तेमाल स्किन को अच्छा बनाने में खूब होता है. चावल के पानी या मांड में बादाम का तेल और जोजोबा ऑयल मिलाकर एक ऐसा शक्तिशाली कोलेजन सीरम तैयार किया जा सकता है जो आपकी ढीली स्किन को कसने और चेहरे पर कांच जैसी चमक लाने में बेहद मददगार हो सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.

कोलेजन सीरम बनाने की सामग्री:
चावल का मांड: 3-4 बड़े चम्मच (पक्का हुआ या उबले चावल का पानी)

बादाम का तेल : 1 छोटा चम्मच (विटामिन-ई से भरपूर)

जोजोबा ऑयल : 1 छोटा चम्मच (त्वचा को गहराई से नमी देने के लिए)

Advertisement

एलोवेरा जेल - वैकल्पिक बाइंडिंग के लिए): 1 छोटा चम्मच (सीरम को सही टेक्सचर देने के लिए)

सीरम बनाने का तरीका 
सबसे पहले थोड़े से चावल को पानी में उबाल लें और उसका गाढ़ा मांड (स्टार्च वाला पानी) छानकर अलग निकाल लें. इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.

अब एक साफ कांच की कटोरी में 3-4 बड़े चम्मच ठंडा किया हुआ चावल का मांड लें.

इसमें 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल और 1 छोटा चम्मच जोजोबा ऑयल मिलाएं.

मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें ताकि सभी चीजें आपस में पूरी तरह घुल-मिलकर एक स्मूथ और लाइट सीरम का रूप ले लें.

इस तैयार होममेड कोलेजन सीरम को किसी कांच की ड्रॉपर बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें. यह 7 से 10 दिनों तक आसानी से चल जाता है.

सीरम लगाने का तरीका 
सीरम लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर पोंछ लें.

ड्रॉपर की मदद से सीरम की 4-5 बूंदें अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं.

उंगलियों के पोरो से चेहरे पर सर्कुलर मोशन हल्के हाथों से 2 से 3 मिनट तक मसाज करें, ताकि सीरम त्वचा की गहराई तक समा जाए.

सबसे बेहतरीन रिजल्ट के लिए इस सीरम को रात को सोने से पहले लगाएं और रातभर चेहरे पर लगा रहने दें. अगली सुबह सादे पानी से चेहरा धो लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement