कम उम्र में बाल सफेद होने लगें, तो कई लोग उन्हें छिपाने के लिए बार-बार हेयर कलर या डाई का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन हर बार पार्लर जाना या बाजार से कलर खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है. इसके साथ ही इनमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स भी बालों को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में कुछ लोग मेहंदी लगाना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें इसके बाद बालों पर आने वाला लाल-भूरा रंग पसंद नहीं आता. अब सवाल ये है कि आखिर इसका समाधान क्या है? कैसे आप मेहंदी लगाकर बालों को पार्लर जैसा काला रंग दे सकते हैं? तो आपको इन सवालों का जवाब आज हम देंगे. घर पर मेहंदी में कुछ दूसरी चीजें मिलाकर हेयर पैक तैयार किया जा सकता है, जो बालों को गहरा रंग देने में मदद कर सकता है.
मेहंदी, सफेद बालों को रंगने का एक पुराना और आम तरीका है. अगर इसमें आंवला, भृंगराज और शिकाकाई जैसे पाउडर मिलाए जाएं, तो एक घरेलू हेयर पैक तैयार हो जाता है. इसे बनाना भी आसान है और इसके लिए बहुत ज्यादा महंगी चीजों की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, ध्यान रखें कि प्राकृतिक चीजों से बने इस मिश्रण से हर किसी के बालों पर एक जैसा रंग नहीं आता. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का तरीका.
मेहंदी से हेयर पैक बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
घर पर ये मिश्रण तैयार करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:
लोहे की कड़ाही में ऐसे तैयार करें मेहंदी का पेस्ट
1. सबसे पहले लोहे की कड़ाही में 2 कप पानी डालकर गर्म करें. पानी गर्म होने पर इसमें आंवला पाउडर डालें और करीब 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. इसके बाद मेहंदी, भृंगराज और शिकाकाई पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि कोई गांठ न रह जाए.
2. अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और ढककर कुछ घंटों के लिए रख दें. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी मिला सकते हैं. ध्यान रखें कि लोहे की कड़ाही में रखने से मिश्रण का रंग गहरा हो सकता है, लेकिन इससे बालों के बिल्कुल काले होने की गारंटी नहीं मिलती.
बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका
इस पेस्ट को लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें. फिर बालों के छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें. छोटे-छोटे हिस्सों में बांटने के बाद ब्रश या हाथों की मदद से पेस्ट लगाएं. खासतौर पर उन हिस्सों पर ध्यान दें, जहां सफेद बाल ज्यादा नजर आते हैं. पेस्ट लगाते समय हाथों में दस्ताने पहनना बेहतर रहेगा, क्योंकि मेहंदी स्किन और नाखूनों पर भी रंग छोड़ सकती है.
इसे बालों पर लगाने से पहले प्रोडक्ट्स के इंस्ट्रक्शंस के मुताबिक समय तय करें. अगर आपने घर पर तैयार किया हुआ मिश्रण इस्तेमाल किया है, तो पहले बालों की एक छोटी-सी लट पर इसका रंग चेक कर लें. इसके बाद बालों को सादे पानी से अच्छी तरह धो लें.
क्या मेहंदी से सफेद बाल काले होते हैं?
मेहंदी लगाने पर आमतौर पर बालों को लाल, नारंगी या भूरे रंग आता है. आंवला और दूसरी जड़ी-बूटियां मिलाने से रंग में कुछ अंतर हो सकता है, लेकिन केवल इस मिश्रण से बालों का रंग पूरी तरह काला हो जाएगा, ऐसा दावा नहीं किया जा सकता. अगर आप चाहते हैं कि मेहंदी लगाने पर गहरा रंग आए, तो आप पेस्ट में इंडिगो पाउडर मिला सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी नतीजा इस पर निर्भर करता है कि बालों का मूल रंग क्या है और आप किस तरह से उसका इस्तेमाल कर रहे हैं.
मेहंदी लगाने से पहले रखें ध्यान
मेहंदी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि एलर्जी या जलन का पता चल सके. कम उम्र में तेजी से बाल सफेद होने पर डॉक्टर से सलाह लें.