scorecardresearch
 

वापसी का झांसा देकर मुकर गए थे कोहली? छलका अमित मिश्रा का दर्द! कहा- मेरा फोन उठाना बंद कर दिया

भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने विराट कोहली को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. अमित मिश्रा ने बताया किस तरह विराट कोहली ने उन्हें टीम में वापसी का भरोसा दिलाया. लेकिन जब बात टीम में लेने पर आई तो उन्होंने अमित मिश्रा का कॉल उठाना भी बंद कर दिया.

Advertisement
X
अमित मिश्रा ने खोले कई बड़े राज. (PHOTO: ITGD)
अमित मिश्रा ने खोले कई बड़े राज. (PHOTO: ITGD)

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. टीम इंडिया के पूर्व अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने विराट कोहली को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. 

आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए अमित मिश्रा ने बताया कि गंभीर चोट के बाद वापसी का भरोसा देने वाले विराट कोहली ने बाद में उनके कॉल्स और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया था. इस खामोशी ने उन्हें इस हद तक निराश किया कि आखिरकार उन्हें अपने संन्यास का कड़ा फैसला लेना पड़ा.

अमित मिश्रा को साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण वह लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए थे. उस मुश्किल दौर को याद करते हुए मिश्रा ने बताया कि तब अनिल कुंबले टीम के कोच थे और उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि फिट होते ही उनकी वापसी तय है.

इसके बाद जब विराट कोहली कप्तान बने तो मिश्रा ने उनसे भी संपर्क किया था. मिश्रा के मुताबिक कोहली ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वह पूरी तरह फिट हो जाएं टीम में उनकी जगह सुरक्षित है. इस वादे ने स्पिनर को वापसी की उम्मीद दी. उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करके अपनी फिटनेस साबित की.

Advertisement

आईपीएल मैच के दौरान हुआ आमना-सामना

अमित मिश्रा ने बताया कि आईपीएल के दौरान जब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला था तो उन्होंने कप्तान विराट कोहली से मिलकर अपने भविष्य और वापसी को लेकर साफ बात करनी चाही थी. 

इस मुलाकात में कोहली ने उन्हें एक हफ्ते से दस दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने का वादा किया था. लेकिन इसके बाद से विराट की तरफ से कोई जवाब नहीं आया और उन्होंने कॉल्स का जवाब देना भी बंद कर दिया. एक सीनियर खिलाड़ी के साथ इस तरह की अनदेखी ने अमित मिश्रा को अंदर से तोड़ दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement