scorecardresearch
 

थाईलैंड घूमने गए उज्जैन नगर निगम अधिकारी ने खाया मगरमच्छ का मांस, इंस्टा पर शेयर कर दिया वीडियो, अब मचा बवाल

Ujjain Municipal Officer Controversy: उज्जैन में नगर निगम अधिकारी राजकुमार राठौर की थाईलैंड यात्रा विवादों में. मगरमच्छ का मीट खाने का वीडियो वायरल. महापौर ने दिए जांच के आदेश. जानिए पूरी खबर...

Advertisement
X
उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी की थाईलैंड यात्रा विवादों में घिरी.(Photo:Social Media)
उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी की थाईलैंड यात्रा विवादों में घिरी.(Photo:Social Media)

उज्जैन नगर पालिका निगम में बतौर भवन अधिकारी कार्यरत राजकुमार राठौर की इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट ने बवाल खड़ा कर दिया है. नौबत उन पर की जाने वाली कार्रवाई तक जा पहुंची है. दरअसल राजकुमार राठौर अपनी पत्नी के साथ थाइलैंड यात्रा पर गए हुए हैं. थाईलैंड से उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो मगरमच्छ के मांस का सेवन करते नजर आ रहे हैं.

नगर निगम के भवन अधिकारी के इस वीडियो ने उनके आने से पहले ही बवाल मचा दिया. बताया जा रहा है कि वह बगैर परमिशन के थाईलैंड यात्रा पर गए हैं, इसी बात को लेकर उन पर न्याय संगत कार्रवाई की बात उठने लगी है. इस संबंध में राजकुमार राठौर से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन चर्चा संभव नहीं हो पाई.

दरअसल, नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर 19 से 23 अक्टूबर तक का अवकाश लेकर गए थे. इसी बीच 24 अक्टूबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया.

इस वीडियो में अधिकारी ने अपनी थाइलैंड की यात्रा का जिक्र करते हुए मगरमच्छ के मांस का सेवन करने की बात लिखी. देखें VIDEO:- 

अब यह बात सामने आ रही है कि विदेश जाने से पहले राजकुमार ने किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति ली थी या नहीं? क्योंकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सरकारी अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है.

Advertisement

दूसरी अहम बात ये है कि मगरमच्छ के मांस सेवन को लेकर भी उनकी चारों तरफ निंदा हो रही है. बहरहाल हकीकत क्या है और क्या नहीं? यह तो निगम के भवन अधिकारी के सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी.

इस मामले में उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का कहना है कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है. यह पता करवाया जा रहा है कि नगर निगम के अधिकारी नियम अनुसार छुट्टी लेकर गए हैं या नहीं? देखें VIDEO:-

नगर निगम के अधिकारी की विदेश यात्रा पर निगम कमिश्नर से चर्चाकर विधि संवंत कार्रवाई की जाएगी. महापौर ने ये भी स्पष्ट किया कि किसी के कुछ खाने पर वे टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन उनकी यात्रा को लेकर जांच जरूर करवाई जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement